Chhoti Diwali Hanuman Puja 2025: सनातन परंपरा में पवनपुत्र हनुमान जी को चिरंजीवी माना गया है। मान्यता है कि वे हर युग में विद्यमान रहते हैं और जिस भी भक्त ने सच्चे मन से उनका स्मरण किया, संकटमोचक उसकी रक्षा के लिए तत्पर हो जाते हैं। दीपावली से एक दिन पहले, यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हनुमान जी की विशेष पूजा का विधान बताया गया है। यह दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की आराधना करने पर वे अपने भक्तों को बल, बुद्धि और विद्या का वरदान देते हैं।
Hanuman Puja 2025: छोटी दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, करें ये खास उपाय
Hanuman Puja 2025: दीपावली से एक दिन पहले, यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हनुमान जी की विशेष पूजा का विधान बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की आराधना करने पर वे अपने भक्तों को बल, बुद्धि और विद्या का वरदान देते हैं।
हनुमान पूजा के शुभ उपाय
सिंदूर और घी का चढ़ावा
हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। इस दिन शुद्ध घी में सिंदूर मिलाकर उनके शरीर पर अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थायी सुख-समृद्धि आती है।
सरसों के तेल का दीपक
पूजा के समय सरसों के तेल का दीप जलाएं और हनुमान चालीसा या आरती करें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय बड़े से बड़ा संकट टाल देता है और बजरंगबली अपने भक्तों को निर्भय बना देते हैं।
पान का अर्पण
यदि हनुमान जी को पान अर्पित किया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। आप चाहें तो पान की माला या मीठा पान चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये पांच उपाय, जीवन के सभी संकट होते हैं दूर
भोग में बूंदी और गुड़-चना
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू या केवल बूंदी चढ़ाना शुभ माना गया है। परंतु शीघ्र कृपा पाने के लिए उन्हें गुड़ और भुने चने का भोग लगाएं।
Diwali 2025: 21 नहीं 20 अक्तूबर को है दिवाली, पंडित जी से जानें अमावस्या तिथि और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
तुलसी दल का महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
पूजा के अंत में हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करें। यदि संभव हो तो तुलसी की माला पहनाएं। यह उपाय हनुमान जी से शक्ति और बुद्धि दोनों के वरदान को प्राप्त करने में सहायक होता है।
छोटी दिवाली के दिन हनुमान जी की इस तरह श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, भय दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।