फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath puja 2021: चार दिनों तक चलता है छठ का महापर्व, नहाय-खाय से समापन तक जानिए किस दिन क्या

Sun, 07 Nov 2021 07:51 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2021 four days festival chhath pujan vidhi date and time
छठ पूजा 2021 - फोटो : Self

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व बिहार में मनाया जाता है, लेकिन देश से लेकर विदेशों तक में इस पर्व की धूम रहती है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को महिलाओं सहित पुरूषों के द्वारा भी रखा जाता है। इस व्रत को अत्यंत कठिन माना गया है क्योंकि यह व्रत चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जला रखा जाता है। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है लेकिन यह पर्व चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद आरंभ किया जाता है। छठ महापर्व नहाय-खाय से आरंभ होता है और खरना के पश्चात व्रत शुरू किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार कब है छठ और किस दिन क्या।

chhath puja 2021 four days festival chhath pujan vidhi date and time
छठ पूजा
जानिए छठ पर्व पर किस क्या

इस बार एवं पर्व का आरंभ 8 नवंबर दिन सोमवार को नहाय-खाय से आरंभ होगा इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर दिन मंगलवार को खरना करके व्रत शुरू किया जाएगा और 10 नवंबर दिन बुधवार को छठ व्रत मुख्य पूजन किया जाएगा। इसके अगले दिन सप्तमी 11 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को प्रातः सूर्योदय के समय जल देकर छठ व्रत का समापन किया जाएगा।

chhath puja 2021 four days festival chhath pujan vidhi date and time
छठ पूजा
नहाय-खाय का महत्व-

छठ पर्व में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को छठ पर्व का प्रथम दिन होता है। इस दिन व्रती प्रातः काल जल्दी उठकर साफ-सफाई करते हैं और स्नानादि करने के पश्चात छठ पर्व का आरंभ किया जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2021 four days festival chhath pujan vidhi date and time
छठ पूजा 2021
खरना-

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ व्रत का दूसरा दिन होता है। इस दिन को खरना या लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर साठी के चावल, दूध और गुड़ की खीर बनाई जाती है। संध्या के समय नदी या सरोवर पर जाकर सूर्य को जल दिया जाता है और इसके बाद छठ का कठिन व्रत आरंभ हो जाता है।

विज्ञापन
chhath puja 2021 four days festival chhath pujan vidhi date and time
छठ पूजा 2021
षष्ठी तिथि को होता है मुख्य छठ व्रत-

षष्ठी तिथि को छठ पर्व का मुख्य पूजन किया जाता है। इस दिन प्रातः सूर्योदय के समय नदी सरोवर पर जाकर अर्घ्य दिया जाता है और छठी मईया का पूजन किया जाता है। व्रती पूरे दिन कठिन निर्जला उपवास करते हैं। शाम के समय पुनः नदी पर जाकर पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके अगले दिन सप्तमी को प्रातः उगते सूर्य को जल दिया जाता है और छठ पर्व का समापन किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed