Chandra Grahan On Holi 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना गया है। इसके अलगे दिन होली खेलने का विधान है, जिसे रंग, प्रेम और खुशियों से भरा माना जाता है। इस वर्ष 3 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, इस तिथि पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी प्रमुख त्योहार पर ग्रहण का साया पड़ता है, तो इसे साधारण घटना नहीं माना जाता है। इसका प्रभाव देश-दुनिया से लेकर व्यक्ति के नीजि जीवन तक भी नजर आता है। ऐसे में सवाल यह है कि, होली पर होने वाली इस खगोलीय घटना का प्रभाव क्या होली के त्योहार पर होगा ? आइए ग्रहण के समय से लेकर होलिका दहन के मुहूर्त को विस्तार से जानते हैं।
Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानें इसका समय और भारत में प्रभाव
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:51 AM IST
सार
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली के त्योहार पर ग्रहण का साया बना रहेगा। खास बात यह है कि, इस ग्रहण को भारत में देखा जाएगा, जिसका सूतक काल भी मान्य रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन का समय क्या रहेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन