Chaitra Navratri 2023 Wishes Quotes HD Images Messages: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इस दिन से मां दुर्गा की भक्ति, साधना और पूजा-पाठ का महापर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान के साथ लगातार नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं जिसे बहुत शुभ माना गया है। इस तिथि पर गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और हिन्दू नवर्ष विक्रम संवत 2080 भी शुरू होगा। इसी दिन से नया पंचांग शुरू होता है और ज्योतिष की गणना के अनुसार देश के समस्त विषयों की भविष्यवाणी, विवाह, अन्य संस्कारों और धार्मिक अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2023 के जरिए आइए जानते हैं शक्ति और साधना का महापर्व नवरात्रि के बारे में विस्तार से...
{"_id":"6416b37e70a95053480b90db","slug":"chaitra-navratri-calendar-2023-wishes-quotes-hd-images-messages-whatsapp-facebook-status-wallpapers-in-hindi-2023-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Calendar 2023: शक्ति और साधना का महापर्व नवरात्रि, नमो नमो दुर्गे सुख करनी...नमो नमो अंबे दुख हरनी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Navratri Calendar 2023: शक्ति और साधना का महापर्व नवरात्रि, नमो नमो दुर्गे सुख करनी...नमो नमो अंबे दुख हरनी
Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि 2023 शुभकामना
- फोटो : amar ujala
navratri 2023
- फोटो : अमर उजाला
-
चैत्र नवरात्रि 2023 कलश/घटस्थापना मुहूर्त
| चैत्र नवरात्रि 2023
|
घटस्थापना मुहूर्त
|
अवधि |
| नवरात्रि 2023 | सुबह 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक | 1 घंटे 10 मिनट |
navratri 2023
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2023
| दिन | नवरात्रि दिन | तिथि | पूजा-अनुष्ठान |
| 22 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 1 | प्रतिपदा | माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना |
| 23 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 2 | द्वितीया | माँ ब्रह्मचारिणी पूजा |
| 24 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 3 | तृतीया | माँ चंद्रघंटा पूजा |
| 25 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 4 | चतुर्थी | माँ कुष्मांडा पूजा |
| 26 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 5 | पंचमी | माँ स्कंदमाता पूजा |
| 27 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 6 | षष्ठी | माँ कात्यायनी पूजा |
| 28 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 7 | सप्तमी | माँ कालरात्रि पूजा |
| 29 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 8 | अष्टमी | माँ महागौरी दुर्गा महाअष्टमी पूजा |
| 30 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 9 | नवमी | माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महानवमी पूजा |
| 31 मार्च 2023 | नवरात्रि दिन 10 | दशमी | पारण |
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2023
- फोटो : अमर उजाला
-
चैत्र नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें
| चैत्र नवरात्रि 2023 | क्या करें | क्या न करें |
| नवरात्रि | सात्विक भोजन, साफ़ सफाई, देवी आराधना,भजन-कीर्तन, जगराता, मंत्र,देवी आरती | प्याज,लहसुन,शराब,मांस-मछली का सेवन, लड़ाई, झगड़ा, कलह, कलेश, काले कपड़े और चमड़े की चीजें न पहने, दाढ़ी,बाल और नाखून न काटें |
विज्ञापन
navratri 2023
- फोटो : अमर उजाला
| नवरात्रि के दिन | देवी | बीज मंत्र |
| पहला दिन | शैलपुत्री | ह्रीं शिवायै नम:। |
| दूसरा दिन | ब्रह्मचारिणी | ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:। |
| तीसरा दिन | चन्द्रघण्टा | ऐं श्रीं शक्तयै नम:। |
| चौथा दिन | कूष्मांडा | ऐं ह्री देव्यै नम:। |
| पांचवा दिन | स्कंदमाता | ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:। |
| छठा दिन | कात्यायनी | क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:। |
| सातवाँ दिन | कालरात्रि | क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:। |
| आठवां दिन | महागौरी | श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:। |
| नौवां दिन | सिद्धिदात्री | ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:। |