Kharmas 2025: मार्च का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें, जब भी सूर्यदेव धनु या फिर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। खरमास को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण समय माना गया है, क्योंकि इस अवधि में सभी मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस दौरान कई नियमों का पालन भी किया जाता है, जिससे घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। पंचांग के मुताबिक इस बार 14 मार्च 2025 से खरमास शुरू हो गया है, जो 13 अप्रैल 2025 तक रहेगा। ऐसे में खरीदारी और शादी विवाह के लिए सही तिथि कौन सी होने वाली है, आइए इस बारे में जान लेते हैं...
Kharmas 2025: खरमास की हुई शुरुआत, यहां देखें खरीदारी से लेकर शादी का शुभ मुहूर्त
Kharmas 2025: मार्च का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें, जब भी सूर्यदेव धनु या फिर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरमास में क्यों नहीं करते शुभ कार्य ?
ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम करते हैं, इसलिए खरमास में सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है। सूर्य की स्थिति कमजोर होने के कारण घरों में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन, यात्राएं, खरीदारी व अन्य 16 संस्कारों को करने की मनाही होती हैं।
ज्योतिषियों की गणना के अनुसार इस बार खरमास में सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि बन रहा है। इस दौरान पुष्य नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। आपको बता दें 19, 20 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं पुष्य नक्षत्र 6 और 7 अप्रैल को बनेगा। आप गुड़ी पड़वा के दिन भी नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
खरमास 2025 विवाह के मुहूर्त
आपको बता दें 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2025 तक खरमास है। इस समय किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। वहीं 13 अप्रैल के बाद से एक बार फिर शादी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं....
अप्रैल 14, 2025, सोमवार
अप्रैल 16, 2025, बुधवार
अप्रैल 17, 2025, बृहस्पतिवार
अप्रैल 18, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 19, 2025, शनिवार
अप्रैल 20, 2025, रविवार
अप्रैल 21, 2025, सोमवार
अप्रैल 25, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 29, 2025, मंगलवार
अप्रैल 30, 2025, बुधवार
मई में विवाह के लिए 15 शुभ दिन
मई 1, 2025, बृहस्पतिवारमई 5, 2025, सोमवार
मई 6, 2025, मंगलवार
मई 8, 2025, बृहस्पतिवार
मई 10, 2025, शनिवार
मई 14, 2025, बुधवार
मई 15, 2025, बृहस्पतिवार
मई 16, 2025, शुक्रवार
मई 17, 2025, शनिवार
मई 18, 2025, रविवार
मई 22, 2025, बृहस्पतिवार
मई 23, 2025, शुक्रवार
मई 24, 2025, शनिवार
मई 27, 2025, मंगलवार
मई 28, 2025, बुधवार