फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के दिनों में इन मंत्रों के जाप से पूरी होती है हर तरह की मनोकामना

Thu, 23 Mar 2023 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Mar 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2023 maa durga mantra benefits of chanting for success and prosperity in life
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : Amar Ujala

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है जो 30 मार्च तक चलेगा। इस बार मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन नौका पर हुआ है जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। नवरात्रि का त्योहार व्रत रखने और साधना करने के लिए बहुत ही खास होता है। इन नौ दिनों तक महाशक्ति की पूजा-उपासना और मंत्रोचार करते हुए मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना की जाती है जिसमें मंत्रों का जाप करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि पर अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए कौन-कौन से मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है। 

chaitra navratri 2023 maa durga mantra benefits of chanting for success and prosperity in life
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
कार्यबाधा निवारण के लिए-  
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

संकट से मुक्ति के लिए-
रक्तबीजवधे देवी चण्डमुण्ड विनाशनी।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

व्याधिमुक्ति के लिए-
स्तुवद्भ्यो भक्तिपूर्वं त्वां चण्डिके व्याधिनाशिनि।  
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

शीघ्र विवाह के लिए-
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोभ्दवाम्।।
 
chaitra navratri 2023 maa durga mantra benefits of chanting for success and prosperity in life
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
रोगों से मिलती है मुक्ति-
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा, रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां, त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।

विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए-
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

पदोन्नति के लिए-
वन्दिताप्राधियुगे देवी देव सौभाग्यदायिनी
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2023 maa durga mantra benefits of chanting for success and prosperity in life
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
महामारी जैसे रोगों से मुक्ति के लिए-
ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए-
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥

ग्रहों की शांति के लिए-
'नवार्ण मंत्र'- 'ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे'

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed