फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Budh Uday On Raksha Bandhan 2025: हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है।

विज्ञापन
budh uday on raksha bandhan 2025 these zodiac singh wil be get benefits in career and job
Budh Uday On Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Budh Uday On Raksha Bandhan 2025: हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। दरअसल, 9 अगस्त 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में रहते हुए उदित होने जा रहे हैं। चूंकि बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक है, इसलिए इन क्षेत्रों में बुध की चाल का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों पर रक्षाबंधन के दिन विशेष कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को धन लाभ, करियर में खुशखबरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।


 

budh uday on raksha bandhan 2025 these zodiac singh wil be get benefits in career and job
मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस अवधि में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस अवधि में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अगर कोई नया व्यापार किया था, तो उसका मनचाहा विस्तार होगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार भी आपको मिलेगा। आप अपने प्रेम संबंधों में नए रोमांटिक पहलुओं का अनुभव कर सकते हैं। करियर को लेकर जो योजनाएं अब तक अधूरी थीं, वे पूर्ण हो सकती हैं। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

budh uday on raksha bandhan 2025 these zodiac singh wil be get benefits in career and job
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं। आपको करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे और मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday on raksha bandhan 2025 these zodiac singh wil be get benefits in career and job
कन्या राशि वालों की परफॉर्मेंस को देखकर बीते कुछ समय से नाराज चल रहे अधिकारी अब प्रसन्न होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की परफॉर्मेंस को देखकर बीते कुछ समय से नाराज चल रहे अधिकारी अब प्रसन्न होंगे। वेतन में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मोहर लग सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। खासतौर पर जो लोग मार्केटिंग या मीडिया में काम करते हैं, उन्हें नए अवसरों की प्राप्ति होगी। परीक्षा के परिणाम हक में आने से जीवन को नई दिशा मिलेगी। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ पदोन्नति हो सकती है।
Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed