Surya Grahan Effects On Zodiac Sign: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह एक कंकणाकृति होगा, जिसमें सूर्य की परिधि अंगूठी के आकार में दिखाई देती है। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा। भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ फल दे सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस समय गैरजरूरी बहस, तनाव या झगड़े से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो मामूली बातें भी बड़े विवाद में बदल सकती हैं। संयम और शांतिपूर्ण व्यवहार ही इस समय को सरल बना सकता है।
कन्या राशि
इस सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव कन्या राशि पर पड़ सकता है। इस दौरान जातकों को मानसिक तनाव, आत्मविश्वास की कमी और कामों में बार-बार रुकावट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है। खुद को स्थिर और संतुलित बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण कानूनी और व्यक्तिगत मामलों में उलझन पैदा कर सकता है। खासकर अगर आपके ऊपर पहले से कोई मुकदमा या विवाद चल रहा है, तो स्थितियां और भी तनावपूर्ण हो सकती हैं। कोई भी दस्तावेज़ बिना अच्छी तरह पढ़े साइन न करें और हर बात में कानूनी सलाह जरूर लें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और करियर से जुड़े फैसलों में सतर्कता का है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। खर्चों में अचानक वृद्धि, भ्रम की स्थिति और काम में अस्थिरता संभव है। इस समय खुद को व्यवस्थित रखने और सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।