जेठ मास का आज पहला बड़ा मंगलवार है। आज के दिन श्री हनुमान जी की साधना-आराधना अत्यधिक फलदायी मानी गई है। मान्यत है कि आज के दिन सच्चे मन से पूजा करने से बजरंगी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उनके जीवन में खुशियां भर देते हैं। कलयुग में श्री हनुमान जी की पूजा सभी संकटों से बचाने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पवनपुत्र हनुमान जी की किस मूर्ति से किस मनोकामना की पूर्ति होती है।
Bada mangal 2019 : जानें बजरंगी की किस मूर्ति की पूजा से मिलेगा कौन सा आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरमुखी हनुमान
उत्तर दिशा में रखी हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख—समृद्धि का वास बना रहता है।
किस दिशा या स्थान पर हनुमान जी की फोटो नहीं लगाना चाहिए, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
दक्षिणमुखी हनुमान
दक्षिण दिशा में लगाई गई तस्वीर को देख घर के अंदर किसी भी तरह की बुरी ताकत नहीं आती है। बजरंग बली का चित्र देखते ही लौट जाती है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा में श्री हनुमान जी ने अपनी शक्तियों का सबसे अधिक प्रभाव दिखाया है। इसलिए इस दिशा में रखी मूर्ति की पूजा करने से भगवान की कृपा जल्द ही प्राप्त होती है।
बेडरूम में न लगाएं हनुमान जी की फोटो
मान्यता है कि जिस घर में श्री बजरंग बली का चित्र होता है, वहां किसी भी प्रकार का दोष, भय, बाधा और भूतादि नहीं रहते। लेकिन हनुमान जी का चित्र लगाते समय कुछ सावधानियां भी आवश्यक हैं। शास्त्रों के अनुसार श्री हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। ऐसे में उनका चित्र भूलकर भी अपने बेडरूम में लगाएं। यहां यह जान लेना जरूरी है कि हनुमान जी का दक्षिण दिशा में बैठी हुई मुद्रा में फोटो लगाना अति शुभ होता है। साथ ही घर में कभी भी लंका दहन वाली तस्वीर न लगाएं।
उड़ते हुए हनुमान की फोटो
घर में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाकर पूजा करने पर बजरंग बली से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हनुमत साधक में निरंतर आगे बढ़ने के प्रति उत्साह और साहस का संचार होगा।