फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darsh Amavasya 2023: दर्श अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृदोष की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

Wed, 14 Jun 2023 01:18 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 14 Jun 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay to get rid of pitra dosh in hindi
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay - फोटो : iStock

Darsh Amavasya Upay: हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस साल आषाढ़ माह की दर्श अमावस्या 17 जून को है। वहीं 18 जून को आषाढ़ अमावस्या है। दर्श अमावस्या की तिथि और अमावस्या में कभी-कभी अंतर पाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दर्श अमावस्या के दिन आसमान में चंद्रमा नहीं दिखाई देते हैं। इस दिन भले ही चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं, लेकिन सच्चे मन से आप जो प्रार्थना करते हैं चंद्र देव आपकी सभी प्रार्थना सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि दर्श अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। इसलिए दर्श अमावस्या के दिन पूर्वजों की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्य भी शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय से पितृ दोष दूर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं दर्श अमावस्या के उपाय... 



Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, पितृदोष और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति 

Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay to get rid of pitra dosh in hindi
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay - फोटो : iStock
दर्श अमावस्या तिथि

आषाढ़ अमावस्या तिथि की शुरुआत 17 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट से हो रही है। अगले दिन इस तिथि का समापन 18 जून सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा। दर्श अमावस्या पर चंद्र पूजन का विधान है, इसलिए दर्श अमावस्या 17 जून शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं उदया तिथि को देखते हुए आषाढ़ अमावस्या 18 जून रविवार को है। 

Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay to get rid of pitra dosh in hindi
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay - फोटो : अमर उजाला
दर्श अमावस्या उपाय

पितरों को प्रसन्न करने और पितृदोष निवारण के लिए दर्श अमावस्या के दिन सुबह स्नान करके तर्पण करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay to get rid of pitra dosh in hindi
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay - फोटो : istock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें दर्श अमावस्या के दिन व्रत रखकर चंद्रदेव की पूजा और प्रार्थना करनी चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।

Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? जानिए क्या थी वजह 
विज्ञापन
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay to get rid of pitra dosh in hindi
Ashadha Darsh Amavasya 2023 Date Upay - फोटो : अमर उजाला

दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed