फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, पितृदोष और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Wed, 14 Jun 2023 10:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 14 Jun 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Ashadha Amavasya 2023 Upay astrological remedies for kaal sarp dosh and pitra dosh nivaran
Ashadha Amavasya 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

Ashadha Amavasya 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। इस बार आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 18 जून 2023, दिन रविवार को है। आषाढ़ माह की अमावस्या को अषाढ़ी अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों के निमित्त दान व तर्पण करने का विधान है। इससे आपके ऊपर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। अमावस्या तिथि पितृदोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए काफी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपायों को करने से पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ दोष, कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय... 



Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? जानिए क्या थी वजह 

Ashadha Amavasya 2023 Upay astrological remedies for kaal sarp dosh and pitra dosh nivaran
Ashadha Amavasya 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

कालसर्प दोष के उपाय
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे आषाढ़ अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा करें। ध्यान रहे यह पूजा राहुकाल में ही करनी चाहिए, क्योंकि कुंडली में राहु और केतु की विशेष स्थिति के कारण कालसर्प दोष पैदा होता है। इसके अलावा इस दिन स्नान करने के बाद नदी के तट पर नाग और नागिन के जोड़े की पूजा करें। पूजा के बाद इस जोड़े को नदी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष दूर होता है। 

Ashadha Amavasya 2023 Upay astrological remedies for kaal sarp dosh and pitra dosh nivaran
Ashadha Amavasya 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

पितृ दोष के उपाय
पितृ दोष से मुक्ति के लिए सुबह स्नान के बाद पितरों को तर्पण दें। पितरों के निमित्त वस्त्र, अन्न आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करें। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Amavasya 2023 Upay astrological remedies for kaal sarp dosh and pitra dosh nivaran
Ashadha Amavasya 2023 Upay - फोटो : iStock

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक 
आषाढ़ अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Ashadha Amavasya 2023 Upay astrological remedies for kaal sarp dosh and pitra dosh nivaran
Ashadha Amavasya 2023 Upay - फोटो : iStock

इस उपाय से चमकेगा भाग्य 
आषाढ़ अमावस्या के दिन आटे में चीनी मिलाकर काली चींटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय से आपके पाप नष्ट होंगे और भाग्योदय होगा। 

Hindu Months Name: क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के 12 महीनों के नाम? जानिए कब शुरू होता है नववर्ष

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed