फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया 2020: जैन समुदाय के लिए विशेष दिन, रखा जाता है उपवास

Sun, 26 Apr 2020 02:56 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 26 Apr 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya significance importance of jainism
akshaya tritiya 2020

अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। जैन समुदाय में भी अक्षय तृतीया पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन जैन समुदाय के लोग भी उपवास रखते हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर्व का जैन पंथ में क्या महत्व है।


 
akshaya tritiya significance importance of jainism
अक्षय तृतीया 2020

जैन समुदाय में यह दिन विशेष महत्व रखता है

  • जैन धर्म की मान्यता के अनुसार, भगवान ऋषभनाथ (प्रथम तीर्थंकर) ने एक वर्ष की तपस्या करने के बाद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अर्थात अक्षय तृतीया के दिन इक्षु रस (गन्ने का रस) से अपनी तपस्या का पारण किया था। इस कारण जैन समुदाय में यह दिन विशेष माना जाता है।

 
akshaya tritiya significance importance of jainism
jain mandir
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर
  • जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभनाथ का जन्म चैत्र कृष्ण की नवमी तिथि के दिन हुआ था। उन्हें भगवान आदिनाथ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने सांसारिक जीवन में वर्षों तक सुखपूर्वक राज्य किया। फिर अपने पांच पुत्रों के बीच राज्य का बंटवारा कर वे सांसारिक जीवन को त्यागकर दिगंबर तपस्वी बन गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya significance importance of jainism
jain mandir
वर्षों तक भूखे रहकर तपस्या
  • उन्होंने कैवल्य प्राप्त करने के लिए एक वर्षों तक भूखे रहकर तपस्या की। इस तपस्या के दौरान हस्तिनापुर में उनके पौत्र श्रेयांश ने उन्हें गन्ने का रस भेंट किया और इसे पीकर उन्होंने अपनी तपस्या को समाप्त किया। कैवल्य प्राप्त करने के बाद वे जिनेन्द्र बन गए।

 
विज्ञापन
akshaya tritiya significance importance of jainism
akshaya tritiya 2020
पारण उत्सव
  • इसी मान्यता को लेकर हस्तिनापुर में आज भी अक्षय तृतीया का उपवास गन्ने के रस से तोड़ा जाता है। यहां इस उत्सव को पारण के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्मावलंबी में भगवान ऋषभनाथ को भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed