शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को मनाया जा रहा है। शिवरात्रि में भगवान शिव की आराधना करने से बहुत सारे बुरे दोषों और ग्रह सें निजात मिल जाती है। जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए इस शिवरात्रि को भोले नाथ की पूजा जरूर करनी चाहिए। राशि अनुसार इस शिवरात्रि कैसे पूजा करें आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि 2018: अपनी राशि अनुसार इस तरह करें शिवजी की पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- इस राशि का स्वामी मंगल होता है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। इस शिवरात्रि शिवलिंग पर लाल चंदन और लाल रंग का फूल चढ़ाएं। धन की प्राप्ति होगी।
वृष राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं और शुक्र प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक होता है। शिव जी को खुश करने के लिए इस शिवरात्रि सफेद रंग का फूल चढ़ाएं लेकिन ध्यान रखें सफेद केतकी के फूल न चढ़ाएं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध माना जाता है। शिवजी की कृपा पाने के लिए धतूरा और भांग चढ़ाना चाहिए। इससे आपके ऊपर आने वाली परेशानियों का अंत होता है।
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्र देवता हैं। कर्क राशि के जातकों को शिवलिंग का अभिषेक दूध में भांग मिलाकर करें। इससे चिंताएं मिटेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। शिवरात्रि पर भगवान शिव को कनेर का लाल फूल चढ़ाएं साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं। इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर बेलपत्र, धुतरा,भांग चढ़ाएं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।
तुला राशि- शुक्र तुला राशि के स्वामी होते हैं। इसलिए शिवरात्रि पर दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल माने जाते हैं। भोले नाथ की पूजा में इस राशि के लोग लाल गुलाब से करें। शुभ परिणाम मिलेगा।
धनु राशि- बृहस्पति धनु राशि का स्वामी होते हैं इनको पीला रंग बहुत ही पसंद होता है। इसलिए भगवान शिव को शिवरात्रि पर पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि- शनि मकर राशि का स्वामी होते हैं। इसलिए शिवरात्रि के दिन मकर राशि वाले जातक नीले रंग का फूल और धतूरा ,भांग चढ़ाना चाहिए।
कुंभ राशि- मकर राशि की तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही होते हैं। इस राशि के जातको को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट मिटते हैं।
मीन राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं इसलिए शिवरात्रि पर दूध,दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। घर में शान्ति बनी रहती है।