फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2018: भूलकर भी न अर्पित करें शिवजी को यह 5 चीजें, शास्त्रों में है वर्जित

Mon, 05 Feb 2018 03:55 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
do not offer these five things to lord shiva during mahashivratri

13 फरवरी, मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का त्योहार शिवभक्तों के लिए  बहुत महत्व रखता है। शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत रखते है और पूरी भक्तिभाव से शिवजी की पूजा और आराधना करते हैं। लेकिन भूलवश शिव जी को प्रसन्न के लिए ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनकी पूजा पूरी नहीं हो पाती है। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिससे भगवान शिव की पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  


 
do not offer these five things to lord shiva during mahashivratri

भगवान श‌िव को सफेद फूल बहुत पसंद होता है लेक‌िन केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद भोलेनाथ की पूजा में नहीं चढ़ाना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार केतकी के फूल ने झूठ बोला था ज‌िससे श‌िव जी ने इन्हें पूजा से वर्ज‌ित कर द‌िया।


 
do not offer these five things to lord shiva during mahashivratri

वैसे तो हिन्दू धर्म में शंख से देवी-देवताओं को जल देने की परंपरा है लेकिन भगवान श‌िव की पूजा करते समय शंख से जल अर्प‌ित नहीं करना चाहिए। श‌िव पुराण के अनुसार भगवान श‌िव ने शंखचूर नाम के असुर का वध क‌िया था इसल‌िए शंख श‌िवजी की पूजा में वर्ज‌ित माना जाता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not offer these five things to lord shiva during mahashivratri

भगवान श‌िव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्ज‌ित माना गया है। भगवान श‌िव ने देवी वृंदा के पत‌ि जलंधर का वध क‌िया था। देवी वृंदा ही तुलसी के रूप में अवतर‌ित हुई थी ज‌िसे भगवान व‌िष्‍णु ने देवी लक्ष्मी के समान स्‍थान द‌िया है इसल‌िए श‌िवजी की पूजा में तुलसी को वर्ज‌ित माना जाता है।


 
विज्ञापन
do not offer these five things to lord shiva during mahashivratri

शिव की पूजा में तिल नहीं चढ़ाया जाता है। तिल भगवान व‌िष्‍णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है इसल‌िए भगवान व‌िष्‍णु को त‌िल अर्प‌ित क‌िया जाता है लेक‌िन श‌िव जी को नहीं चढ़ता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed