Rashifal 27 May: 27 मई बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बन रहा है जिससे कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। इस शुभ योग के चलते कई राशियों के लिए धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का कोई काम पिछले कई दिनों से अधूरा रह रहा था वह पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 मई का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन रिश्तों में मिठास घोलने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल इतना शानदार रहेगा कि छोटी-छोटी बातें भी खुशी दे जाएंगी। घर का माहौल प्यार और अपनापन से भरा रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। संतान की कोई छोटी-सी इच्छा पूरी करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। बस ध्यान रखें, परिवार में किसी की बात अगर दिल को चुभ जाए तो उसे तूल देने की बजाय समझदारी से संभालें, क्योंकि आज रिश्तों को सहेजना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपका मन दूसरों की मदद करने और धर्म-कर्म में लग सकता है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाकर आपको भीतर से सुकून मिलेगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला मन को थोड़ा परेशान कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें। नया काम शुरू करने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। व्यवसाय में अच्छी गति बनी रहेगी और जीवनसाथी का साथ आपको हर मुश्किल में मजबूत बनाए रखेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देगा। धर्म और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और मन को गहरी शांति मिलेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और व्यस्तता के बीच मुस्कुराने का मौका भी। आज शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी वाणी ही रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की चमक बढ़ती नजर आएगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज उम्मीद की किरण जग सकती है। अपने कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना आज ठीक नहीं रहेगा।