फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: शिवराज का वादा- हर आवासहीन गरीब को पट्टा देकर बनाएंगे जमीन मालिक, कोई नहीं रहेगा जमीन से वंचित

Sat, 15 Apr 2023 06:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 15 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पट्टा हितग्राहियों के साथ भोजन किया। 

विज्ञापन
Shivraj's promise- every homeless poor will be made land owner by giving lease, no one will be deprived of lan
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों के साथ भोजन भी किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के हर आवासहीन गरीब व्यक्ति को आवास का पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। कोई भी व्यक्ति घर बनाने के लिए जमीन के टुकडे़ से वंचित नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने अभियान चलाकर हजारों एकड़ जमीन माफिया के चंगुल से मुक्त कराई है। यह मुक्त कराई गई जमीन गरीब परिवारों को आवास के लिए बांटी जाएगी। गरीबों को गांवों में उपलब्ध शासकीय जमीन में पट्टे दिए जाएंगे। आवश्कता पड़ी तो जमीन खरीदकर भी पट्टों का वितरण करेंगे।



मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोतरा में 142 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टों का वितरण किया। इस अवसर पर शिवराज ने कहा कि मैं गरीबों का कल्याण कर जमाने को बदलने आया हूं। हर गरीब को उसका हक मिलेगा। राज्य सरकार का संकल्प है कि ऐसे भूमिहीन गरीब जिनके पास अपना घर बनाने की जमीन नहीं है, सरकार उन्हें जमीन का पट्टा देगी। इस योजना से उन परिवारों को भी लाभ मिलेगा, जो एक छोटे-से घर में संयुक्त रूप से साथ रह रहें हैं। परिवार तो बड़ा होता गया लेकिन उनके पास जमीन का टुकड़ा नहीं है। आज का दिन गरीबों के लिए खुशी का दिन है और मैं उनके साथ खुशियों में शामिल होने आया हूं। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना बहनों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना में हर पात्र बहन को प्रत्येक माह 1000 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे, जिससे उन्हें अपनी और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

Shivraj's promise- every homeless poor will be made land owner by giving lease, no one will be deprived of lan
भू अधिकार पट्टा वितरित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
बहनों के हाथ का भोजन कर आत्मा प्रसन्न हो जाती है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों के साथ बैठकर सहभोज किया। उन्होंने परंपरागत ढंग से बने स्थानीय व्यंजनों को बड़े चाव से खाया। बहनों के हाथों से बने स्थानीय व्यंजन कोदो और मेझरी की खीर, रिकमच की सब्जी, कटहल की सब्जी, मऊहरी पूड़ी, महुआ के लड्डू, महुआ तिली मिक्स लाटा, मूनगा के पत्ते की पूड़ी, पराठे और मक्के की रोटी का बड़े चाव से स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ का भोजन कर आत्मा प्रसन्न हो जाती है।
 
142 हितग्राहियों को पट्टा दिया
भगवान बिरसा मुंडा नगर उत्तर टोला गोतरा में 142 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टा 10 मीटर x 6 मीटर साइज के चिह्नांकित कर लॉटरी के माध्यम से वितरित किए गए हैं। इन प्लॉट के लिए 6 मीटर चौड़ाई की मुख्य रोड एवं 4 मीटर चौड़ाई की सहायक रोड बनाई गई हैं। भगवान बिरसा मुंडा नगर में पेयजल के लिए दो बोर और पार्क निर्मित किया गया है। साथ ही सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली, तालाब, प्राथमिक शाला इत्यादि का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवास पट्टा वितरण कर एक कॉलोनी के रूप में विकसित किया गया है, जो सीधी जिले का नवाचार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed