फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज ने सीधी को दी करोड़ों की सौगात, रामपुर नैकिन में बनेगा 100 बेड वाला अस्पताल

Fri, 17 Feb 2023 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीधी जिले के लहिया क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ग्राम लहिया में 241.86 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 143.43 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगातें दीं।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj gave gift of crores to Sidhi, 100 bed hospital to be built in Rampur Naikin
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी को कई सौगातें दीं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीधी जिले के लहिया क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ग्राम लहिया में 241.86 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 143.43 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगातें दीं। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण भी किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए और बेहतर जीवन जीने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रामपुर नैकिन अस्पताल में 100 बेड की अस्पताल बनाने की घोषणा की। 


 
MP News: Chief Minister Shivraj gave gift of crores to Sidhi, 100 bed hospital to be built in Rampur Naikin
सीएम शिवराज ने मंच पर बच्चों को दुलार किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, सामाजिक क्रांति है। मैं केवल भाषण नहीं दे रहा हूं, दिल की बात करने आया हूं। दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दसों दिशाओं में देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी हम केवल सरकार नहीं चला रहे हैं, सामाजिक क्रांति कर रहे हैं। इस धरती के सभी संसाधनों पर सभी का अधिकार है। विकास की दौड़ में कुछ लोग पीछे रह गए। मैं ऐसे सभी गरीबों से पूछता हूं, जो इस धरती पर पैदा हुआ है, उसका हक इस धरती के संसाधनों पर है कि नहीं? 

 
MP News: Chief Minister Shivraj gave gift of crores to Sidhi, 100 bed hospital to be built in Rampur Naikin
मुख्यमंत्री ने आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण भी किया। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने कहा कि पहला हक है रहने की जमीन का हक। जब भगवान ने इस धरती पर पैदा किया है, तो इतनी जमीन तो छोड़ी होगी कि उस पर अपना घर बना कर रह सकें। इसलिए हमने तय किया है कि हम गरीबों को रहने की जमीन का पट्टा देंगे। ये शिव संकल्प है कि मैं और भाजपा की सरकार गरीबों को रहने की जमीन का पट्टा उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ़्त राशन गरीबों को मिल रहा है। यह दूसरा हक है। तीसरा हक है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना खुद का पक्का मकान। चौथा हक है आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज। पांचवां हक है आधी आबादी को न्याय। मेरी बहनों को सशक्त बनाने के लिए मेरी आत्मा के दर्द से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना निकली है। 

सीएम ने मंच से ही घोषणा की कि चुरहट विधायक सरदिंदु तिवारी के आग्रह पर रामपुर नैकिन अस्पताल में 100 बेड की अस्पताल बनकर तैयार होगा। जिसके लिए उन्होंने अब आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ दिनों बाद इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन की टीम काम करेगी। आज मैं अपनी बहनों का अभिनंदन करना चाहता हूं, जो आज विशाल संख्या में पधारी हैं। उनके हाथ में धन्यवाद की तख्ती है और वो लाड़ली बहना योजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj gave gift of crores to Sidhi, 100 bed hospital to be built in Rampur Naikin
सीधी में सीएम को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 मार्च के दिन हमारी मातृशक्ति का सम्मेलन होगा। हम हर पंचायत और हर वॉर्ड में जुड़ेंगे। उस दिन से एक साधारण फॉर्म भरवाया जाएगा। मैं आपकी खुद की एक बहना सेना बनवाऊँगा। मार्च में आवेदन भरे जाएंगे, मई में छानबीन की जाएगी और जून से पैसा खाते में आने लगेगा। अपनी जिंदगी हमें बदलना है, अपने बच्चों का भविष्य बनाना है। एक अधिकार है पीने के साफ पानी का अधिकार। हम तेजी से घर-घर में पीने का पानी पहुंचा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए कई योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में अगर किसी बच्चे का एडमिशन बड़े संस्थान में होगा, तो उसकी फीस मामा भरवाएगा। अभी तक हम गांव में रहने वाले गरीब के बच्चे अंग्रेजी के कारण पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाते थे। हमने मध्यप्रदेश में तय किया है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में होगी, जिससे गरीब और किसान के बच्चे भी पढ़ सकें। 

ये कांग्रेस कर्जमाफ़ी की बात करती है, इन्होंने कर्जमाफ़ी भी नहीं की और सभी योजनाएं बंद कर दी थी। जो उन्होंने बंद की, हमने वो योजनाएं फिर शुरू कर दी। मैं इस बजट में प्रावधान कर रहा हूं, किसानों के ब्याज की गठरी मैं उतारूंगा और डिफ़ॉल्टर के कलंक से आपको बचाऊंगा। रामपुर नैकिन में इसी बजट में 100 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी। मढ़वास को उप तहसील से तहसील बनाया जाएगा। भाजपा की विकास यात्रा निरंतर जारी है, जितनी भी मांगें हैं, उन सभी को परीक्षण के उपरांत पूरा किया जाएगा। जितने विकास के काम भाजपा ने किए, कांग्रेस उतना पिछले 50 साल में नहीं कर पाई! एक तरफ मां-बहन-बेटी का सम्मान बढ़े। हमने तय किया है कि मासूम बच्ची से दुराचार करने वालों को फांसी की सजा दिलवाएंगे और उसके घर पर बुलडोजर भी चलाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed