हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मनाली की ऊंची चोटियों सहित लाहौल में कई स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है। मंगलवार रात को रोहतांग में 20 सेंटीमीटर, कोकसर में 10 सेंटीमीटर, नार्थ पोर्टल और सिस्सू में 8 सेंटीमीटर, गोंधला में 6 सेंटीमीटर, दारचा में 10 सेंटीमीटर, शिंकुला में 25 सेंटीमीटर, बारालाचा में 30 सेंटीमीटर, कुंजम में 20 सेंटीमीटर, धुंधी में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हैं।
weather update: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन