हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सुराल भटोरी गर्मियों में पर्यटकों से गुलजार है। देश-विदेश के सैलानी बर्फ से लदे पहाड़ों का लुत्फ लेने के लिए सुराल भटोरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के रहने के लिए सुराल भटोरी में स्थानीय गाइड ने टेंट की व्यवस्था की है। सुराल भटोरी तक पहुंचने के लिए भले ही पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन, जब पर्यटक भटोरी पहुंचते हैं तो वहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख उनकी सारी थकावट दूर हो जाती है। पर्यटक दो से तीन दिन तक यहां रुकने को मजबूर हो जाते हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां कई रमणीक स्थल हैं। वहीं, भटोरी से कुछ दूर पहाड़ में एक झील बनी है, जिसे देख पर्यटक काफी आनंदित हो उठते हैं। इसके अलावा भटोरी के चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं।
टेंट की छोटी सी दुनिया: 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली वादियां करा देती हैं स्वर्ग का अहसास
अमर उजाला नेटवर्क, पांगी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन