फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में सर्दी का मजा: वीकेंड मनाने के लिए लाहौल पहुंचे हजारों सैलानी, हसीन वादियों का लुत्फ उठाया

Sat, 10 Apr 2021 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
tourist in lahaul to enjoy weekend in snow covered mountains
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन मौसम साफ रहने के बाद और वीकेंड की छुट्टी मनाने के लिए लाहौल की वादियों में हजारों सैलानी पहुंचे। शनिवार को 1602 पर्यटक वाहन और 228 मोटरसाइकिल के साथ शाम पांच बजे तक कुल 1830 वाहनों ने अटल टनल रोहतांग को पार किया। पर्यटकों ने लाहौल में बर्फ के साथ यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया।

tourist in lahaul to enjoy weekend in snow covered mountains
अटल टनल रोहतांग में बर्फ के दीदार को पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शुक्रवार को करीब 700 पर्यटक वाहन सिस्सू, कोकसर सहित गुफा होटल तक पहुंचे थे। पर्यटकों ने ट्यूब स्लाइडिंग, स्कीइंग का आनंद लिया। टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक कारोबारियों को राहत मिली। कोट-बूट वाले, फोटोग्राफर और खाद्य सामग्री बेचने वालों के पास भी सैलानियों की भीड़ देखी गई।

tourist in lahaul to enjoy weekend in snow covered mountains
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में करीब चार माह बाद इस हफ्ते सैलानियों की आमद में भारी गिरावट आई है। होटलों में महज 10 से 20 फीसदी आक्यूपेंसी है। शनिवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से ही कम संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। बीते साल मार्च में लॉकडाउन के बाद पर्यटन कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, इस साल भी देश में कोरोना के मामले बढ़ने से टूरिस्ट सीजन पिट गया है। रविवार के साथ हफ्ते के दूसरे शनिवार की छुट्टी के बावजूद वीकेंड पर सैलानियों ने बेहद कम संख्या में शिमला का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist in lahaul to enjoy weekend in snow covered mountains
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

कार्ट रोड पर स्थित लिफ्ट कार पार्किंग का ग्राउंड और टॉप फ्लोर खाली रहा। कार्ट रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट भी सूनी रही। वीकेंड पर जहां आमतौर पर 10 से 12 हजार सैलानी लिफ्ट का प्रयोग करते हैं वहीं शनिवार को महज साढ़े पांच हजार लोगों ने ही लिफ्ट का प्रयोग किया। आगामी समर टूरिस्ट सीजन के लिए भी एडवांस बुकिंग कैंसल हो गई हैं जिससे पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं। पर्यटन विकास निगम के होटल होलीडे होम में भी शनिवार को बेहद कम आक्यूपेंसी रही। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लग रहे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के कारण लोग घूमने फिरने से परहेज कर रहे हैं। शिमला में न तो नाइट कर्फ्यू लगाया है न ही प्रवेश के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्य की है। शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की चहल पहल घट गई है। कुफरी में हार्स राइडिंग और ऐडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े हजारों लोगों की रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
tourist in lahaul to enjoy weekend in snow covered mountains
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी टूरिज्म इंडस्ट्री पर कोरोना की मार पड़नी शुरू हो गई है। वीकेंड पर शिमला में 10 से 20 फीसदी आक्यूपेंसी है। कई होटल तो खाली हैं। समर सीजन के लिए एडवांस बुकिंग कैंसल हो गई है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि इस वीकेंड पर शहर के होटलों में अधिकतर कमरे खाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed