जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। यहां की प्राकृतिक वादियों को निहारने के लिए रोजाना देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं, अटल टनल पार कर लाहौल पहुंचने वाले पर्यटक अब बिना रूकावट के घाटी की बर्फीली वादियों का आनंद ले सकेंगे। कुछ दिनों पूर्व जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत सिस्सू के शाशिन में बैरियर लगा दिया था। जिसके चलते पर्यटक घाटी में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे।
बर्फीली वादियों में मस्ती: लाहौल में पर्यटक बिना रुकावट कर सकेंगे बर्फ कर दीदार
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन