फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण आज, इन राशिवालों की चमक जाएगी किस्मत, ये रहें जरा बच के

Thu, 20 Apr 2023 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 surya grahan impact on all zodiac signs in hindi
सूर्य ग्रहण 2023 - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का खग्रास 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। ग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में रहेंगे, जहां उनके साथ बुध और राहु भी रहेंगे। वहीं इस ग्रहण के दो दिन बाद ही गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। गुरु मेष राशि में आकर सूर्य से संयोग करेंगे। सूर्य और राहु के साथ भी बृहस्पति का कंबीनेशन बनेगा। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष शोधार्थी एवं एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा। यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, अमेरिका, मलेशिया, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड सहित कई देशों में  दिखाई देगा। 

Surya Grahan 2023 surya grahan impact on all zodiac signs in hindi
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में गोचर कर रहे होंगे और अश्विनी नक्षत्र में होंगे। अश्विनी नक्षत्र केतु का नक्षत्र है जिससे गंड मूल नक्षत्र की श्रेणी में माना जाता है। इसलिए भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका तीव्र प्रभाव कई राशियों पर रहेगा। किसी के जीवन में शुभ संकेत नजर आएंगे तो किसी की मुश्किलें बढ़ेंगी। लेकिन भारत में दिखाई न देने के बावजूद इस सूर्य ग्रहण से सभी 12 राशियां किसी न किसी रूप में प्रभावित होंगी। साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे इसलिए मेष राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की उच्च राशि मेष होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा।

Surya Grahan 2023 surya grahan impact on all zodiac signs in hindi
ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। आय बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। मिथुन राशि वालों को पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। धनु के जातकों को अपने करियर में तरक्की मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अब उन राशियों की बात करते हैं जिनके जीवन में यह सूर्य ग्रहण थोड़ी खलबली मचा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 surya grahan impact on all zodiac signs in hindi
- फोटो : अमर उजाला

इनमें सिंह राशि वालों को खासतौर पर सतर्क रहना होगा। सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। गाड़ी सतर्क होकर चलाएं। तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण के मिले जुले प्रभाव होंगे। तुला राशि वालों को अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके शत्रु भी हावी हो सकते हैं। लेकिन इन्वेस्टमेंट से आपको फायदा होगा।

विज्ञापन
Surya Grahan 2023 surya grahan impact on all zodiac signs in hindi
- फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। मकर राशि वालों को सावधान रहना होगा क्योंकि मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। मानसिक तनाव हो सकता है और मैरिड लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए  सभी राशि के जातकों को सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। स्नान के बाद नियमित तौर पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे करियर और बिजनेस में उन्नति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed