फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों ने जमकर बरसाए एक दूसरे पर पत्थर, हिमांशु के खून से हुआ भद्रकाली का तिलक

Tue, 29 Oct 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Oct 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting fair in Dhami Shimla Himachal Pradesh for goddess kali
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला से करीब 26 किलोमीटर दूर धामी (हलोग) में लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। मौका था पत्थर का खेल (पत्थर का मेला) का। यह मेला यहां की अधिष्ठात्री देवी भद्रकाली को समर्पित है। इस मेले को देखने के लिए शिमला, अर्की और सुन्नी सहित दूर-दूर से हजारों लोग पहुंचे थे। भद्रकाली को समर्पित इस मेले में लोग दो गुटों में बंटकर एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। इस दौरान सबसे पहले जिस व्यक्ति को पत्थर लगता है और उसके शरीर से निकलने वाले खून से यहां सती के चबूतरे पर तिलक लगाया जाता है। 

Stone pelting fair in Dhami Shimla Himachal Pradesh for goddess kali
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सामने पहाड़ी पर स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में तिलक की रस्म अदा की जाती है। सोमवार को भी मेले में 15 मिनट तक पत्थर का खेल चला। इस दौरान धामी हलोग के रहने वाले युवक हिमांशु कश्यप के होंठों पर पत्थर की चोट से निकले खून के साथ ही खेल को रोक दिया गया। युवक हिमांशु के अलावा डीके कश्यप और कमलेश ठाकुर को भी पत्थर से चोट लगी।

Stone pelting fair in Dhami Shimla Himachal Pradesh for goddess kali
- फोटो : अमर उजाला

चोटिल युवाओं के खून से पहले सती का शारड़ा चबूतरे पर तिलक किया गया और इसके बाद पहाड़ी पर बने भद्रकाली के मंदिर में ले जाकर खून से तिलक किया। चोटिल हुए हिमांशु और अन्य को तुरंत धामी सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। हिमांशु के होंठों पर टांके लगाए हैं। धार्मिक आस्था के इस मेले में पत्थरों की होती बरसात के चलते 25 मिनट से अधिक समय तक धामी हलोग की ओर से सोलह मील और गलोग की ओर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting fair in Dhami Shimla Himachal Pradesh for goddess kali
- फोटो : अमर उजाला

मौके पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की थी। ढोल नगाड़ों के साथ आमने-सामने से एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे दोनों दलों के युवा नाटी पर जमकर झूमे। इस मेले में सक्रिय रूप के राजदरबार की ओर से कटेड़ू और दूसरी ओर दूसरे दल के खूंदों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थरों की बरसात की। दोनों और दूर दूर तक जमा लोगों की भीड़ ने मेले का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन
Stone pelting fair in Dhami Shimla Himachal Pradesh for goddess kali
- फोटो : अमर उजाला

पत्थर लगने के बाद हिमांशु कश्यप ने कहा कि हिमाचल देव भूमि है। इसी को आगे बढ़ाने में मैं भी हिस्सा बना, इससे यह देवी-देवताओं की आस्था का खेल आगे बढ़ेगा। देव आस्था के आगे पत्थर से चोट का दर्द नाम मात्र ही महसूस हुआ। लोगों की आस्था से मामला जुड़ा है। सालभर स्थानीय लोग दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देवी-देवताओं के नाम पर यह खेल खेला जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed