फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shimla Rains: शिमला में 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई गाड़ियां दबीं, भवनों को खतरा, तस्वीरों में देखें तबाही

Tue, 15 Aug 2023 02:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश से सोमवार व मंगलवार को अब तक 200 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। वन विभाग के अनुसार बीते दो दिन के भीतर ही शहर में 250 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं।

विज्ञापन
More than 200 trees collapsed from Himachal's capital Shimla, many vehicles buried, danger to buildings, see p
शिमला में पेड़ गिरा, गाड़ी क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश से सोमवार व मंगलवार को अब तक 200 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। वन विभाग के अनुसार बीते दो दिन के भीतर ही शहर में 250 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग भागों में पेड़ ढहे हैं। बालूंगज, भट्ठाकुफर, सांगटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में पेड़ ढहे हैं।  समरहिल, रुल्दूभट्ठा, नाभा, मज्याठ, बैनमोर, जाखू में सबसे ज्यादा पेड़ ढहे हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के कारण शहर में 25 से ज्यादा गाड़ियां दब गई हैं। भूस्खलन से कई वार्डों में रिहायशी भवनों पर खतरा मंडरा गया है।



रुल्दूभट्ठा के 12 घर की लाइन के पास भूस्खलन होने से यहां बनी पार्किंग पर पेड़ ढह गए। इससे दो गाड़ियां चकनाचूर हो गई जबकि तीन बाइक भी दब गई।  पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार पेड़ ढहने से बिजली गुल हो गई है। कैथू में भी भूस्खलन होने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। पार्षद कांता सुयाल के अनुसार मौके पर तिरपाल भी लगा दिया गया है। विकासनगर में भी भूस्खलन से बहुमंजिला भवन को नुकसान पहुंचा है। पार्षद रचना भारद्वाज के अनुसार मलबा भवन परिसर में घुस गया है। तिब्बती कालोनी पंथाघाटी में भूस्खलन से शक्ति विहार सड़क बंद हो गई है। 

More than 200 trees collapsed from Himachal's capital Shimla, many vehicles buried, danger to buildings, see p
टॉलैंड में ढहा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

आरसीसी कंप्यूटर सेंटर जाखू के पास भी भूस्खलन से पेड़ ढहने का खतरा पैदा हो गया है। पार्षद अतुल गौतम के अनुसार टिटला होटल के पास भी तीन पेड़ ढहे हैं। बैनमोर में पेड़ ढहने और भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। पूर्व पार्षद किमी सूद के अनुसार यहां सीवरेज लाइन टूट गई है। रुल्दूभट्ठा के कोर्ट हिल्स में भूस्खलन से भवन को खतरा हो गया है।  पार्षद रचना शर्मा के अनुसार जलभवन के पास कसुम्पटी पंथाघाटी सड़क भूस्खलन से बंद हो गई है।  हालांकि, इसे दोपहर बाद बहाल कर दिया गया है। 

More than 200 trees collapsed from Himachal's capital Shimla, many vehicles buried, danger to buildings, see p
भूस्खलन। - फोटो : संवाद

भट्ठाकुफर में कई सड़कों पर भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई है। पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार कई सड़कों पर दरारें पड़ चुकी हैं, ये कभी भी ढह सकती हैं। टुटू में पेड़ ढहने और भूस्खलन से सुबह सड़क बंद हो गई। पार्षद मोनिका भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर सड़क बहाल की। यहां बसस्टॉपेज के पास भूस्खलन हुआ है। बिजली पोल भी ढह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than 200 trees collapsed from Himachal's capital Shimla, many vehicles buried, danger to buildings, see p
सांगटी में ढहे पेड़। - फोटो : संवाद

शहर के समरहिल के सांगटी में भी कई पेड़ गिरे हुए हैं। इससे मार्ग बाधित हो गया।

विज्ञापन
More than 200 trees collapsed from Himachal's capital Shimla, many vehicles buried, danger to buildings, see p
पेड़ गिरा। - फोटो : संवाद

वहीं, शिमला चक्कर प्रिंटिंग प्रेस के पास भी भूस्खलन हुआ है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। शिमला लोक निर्माण विभाग स्टोर बालूगंज के पास पेड़ गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed