फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JOA IT Paperleak: मुख्य आरोपी के बेटे से भी पूछताछ करेगी विजिलेंस, दो परीक्षाओं में रहा टॉपर

Mon, 26 Dec 2022 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
joa it 965 paper leak case prime accused Uma azad son Nitin Azad will be interrogated by vigilance team
जेओए आईटी का पेपर लीक करने की मुख्य आरोपी उमा आजाद। - फोटो : संवाद

जेओए आईटी का पेपर लीक करने की मुख्य आरोपी महिला कर्मचारी का बड़ा बेटा नितिन आजाद भी विजिलेंस की जांच के दायरे में आ गया है। नितिन आजाद आयोगी की दो विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं में टॉपर रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से पोस्ट कोड 899 के तहत भरे जाने वाले ऑक्शन रिकॉर्डर के छह पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में नितिन आजाद की रैंक प्रथम थी। नितिन ने इस परीक्षा में 71.73 अंक हासिल किए, लेकिन कुछ समय बाद ही नौकरी छोड़ दी।

joa it 965 paper leak case prime accused Uma azad son Nitin Azad will be interrogated by vigilance team
- फोटो : संवाद

इसके बाद नितिन ने पोस्ट कोड 977 के तहत मार्केट सुपरवाइजर की भर्ती परीक्षा में भाग लिया, जिसमें उसने फिर से 70.50 अंक लेकर प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया और नौकरी के लिए चयनित हुआ। विजिलेंस को शक है कि इन दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी लीक हुए होंगे। इसलिए इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कहीं न कहीं अन्याय होने की संभावना है।

joa it 965 paper leak case prime accused Uma azad son Nitin Azad will be interrogated by vigilance team
- फोटो : संवाद

विजिलेंस ने मुख्य आरोपी उमा आजाद के बैंक खाते, पति और दोनों बेटों के बैंक खातों की डिटेल भी मांगी है। विजिलेंस पता लगाएगी कि इनके बैंक खाते किस-किस बैंक में हैं और कार, जमीन, फ्लैट समेत क्या-क्या संपत्तियां अर्जित की हैं। विजिलेंस ने पैसे लेकर पेपर लीक करने के मामले में शुक्रवार को आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके छोटे बेटे निखिल आजाद, घर पर काम करने वाले नीरज, दो अभ्यर्थियों तनु शर्मा और अजय शर्मा के अलावा दलाल संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें शनिवार को हमीरपुर न्यायालय ने 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
joa it 965 paper leak case prime accused Uma azad son Nitin Azad will be interrogated by vigilance team
- फोटो : संवाद

अब इस मामले में जल्द ही अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणू शर्मा ने कहा कि विजिलेंस उमा के बड़े बेटे को जल्द ही जांच के लिए विजिलेंस थाना बुलाने जा रही है। परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों व अन्य संपत्तियों की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
joa it 965 paper leak case prime accused Uma azad son Nitin Azad will be interrogated by vigilance team
- फोटो : संवाद

आज होगा उमा आजाद का निलंबन- वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की गिरफ्तारी को अब 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग उमा आजाद को वरिष्ठ सहायक के पद से निलंबित करेगा। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई को लेकर भी चयन आयोग के सभी सदस्यों की उपस्थिति में निर्णय लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed