छोटी काशी मंडी में गुरुवार को होली उत्सव उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की और गुलाल उड़ाया। कोविड के दो साल बाद मनाए जा रहे होली जश्न में पूरा शहर उमड़ पड़ा। पहाड़ी और होली के गीतों पर जमकर डांस किया। करीब दो बजे राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए।
होली 2022: खूब उड़ा गुलाल, राजदेवता माधोराय संग खेली होली, रघुनाथ की नगरी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रंग लगाने निकलीं टोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन