फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: अंधड़ से दो की मौत, कई इलाकों में ब्लैकआउट, फसलों को भारी नुकसान, तस्वीरों में देखें तबाही

Thu, 25 May 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather: Two dead due to thunderstorm, blackout in many areas, heavy damage to crops, see pictures
अंधड़ से निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के अंधड़ चलने से ऊना में पेड़ और मणिकर्ण में पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। बिलासपुर के नंद नगरांव में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिर गई जबकि प्रदेश भर के कई इलाकों में ब्लैकआउट भी रहा। सिरमौर में ओलावृष्टि से फ्रासबीन, शिमला मिर्च, टमाटर, आडू, प्लम व खुमानी को क्षति पहुंची है। कांगड़ा जिले में अंधड़ से 30 फीसदी तक आम और लीची के फल झड़ गए।



रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा व बारालाचा दर्रा के साथ सीबी रेंज की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है। चंबा के पांगी-भरमौर की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 29 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

Himachal Weather: Two dead due to thunderstorm, blackout in many areas, heavy damage to crops, see pictures
अंधड़ से पेड़ गिरा। - फोटो : संवाद

कई घरों की छतें उड़ीं
 बुधवार देर रात भारी बारिश और तूफान से कई इलाकों में ब्लैकआउट रहा। हमीरपुर में 132 केवी सब स्टेशन में धमाका होने से दर्जन भर पंचायतों में बिजली आपूर्ति गुल रही। बिलासपुर में अंधड़ से कई घरों की छतें उड़ गई हैं। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में गुरुवार तड़के 4:00 बजे बारिश के चलते पहाड़ी से टेंट पर पत्थर गिरने से प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। वह टेंट में सोया हुआ था। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे और एक उसके सिर पर लगा, जिससे कामगार की मौत हो गई।

Himachal Weather: Two dead due to thunderstorm, blackout in many areas, heavy damage to crops, see pictures
छत उखड़ी। - फोटो : संवाद

जिला ऊना के हरोली उपमंडल के टाहलीवाल में पेट्रोप पंप के पास बुधवार देर रात आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। एक गंभीर घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather: Two dead due to thunderstorm, blackout in many areas, heavy damage to crops, see pictures
कार पर गिरा बिजली का पोल। - फोटो : संवाद

 बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल में आंधी से कई घरों के टिन शेड उड़ गए। वीरवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिला मुख्यालय हमीरपुर की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में बत्ती गुल रही। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Two dead due to thunderstorm, blackout in many areas, heavy damage to crops, see pictures
कुल्लू जिले में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

आनी के दलाश में गुरुवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई जिससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। रोहड़ू में बादल झमाझम बरसे। जिला सोलन के दाड़लाघाट के समीप ग्राम पंचायत बरायली में एक गोशाला पर बिजली गिरने से एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed