{"_id":"6440d481206ca5bfee0aa80b","slug":"himachal-weather-avalanche-in-lahaul-pangi-chandra-river-flow-blocked-2023-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, चंद्रानदी का बहाव रुका, पांगी के फिंडपार नाले में गिरा हिमखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, चंद्रानदी का बहाव रुका, पांगी के फिंडपार नाले में गिरा हिमखंड
ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है।
2 of 5
- फोटो : संवाद
हिमस्खलन को लेकर सासे ने भी चेतावनी दी है। लाहौल में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों व सैलानियों को अलर्ट किया है। वहीं चंबा जिले में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर के सपड़ी मोहल्ले में सुबह आठ बजे पार्क का डंगा गिरने से बाइक और स्कूटी मलबे में दब गए।
3 of 5
- फोटो : संवाद
भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत एक दर्जन रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के फिंडपार नाले में बुधवार मध्यरात्रि हिमखंड गिरने से पानी का स्त्रोत ही ध्वस्त हो गया। जिस कारण फिंडरपार गांव के 80 परिवारों के लिए पेयजल की सप्लाई बाधित पड़ गई है। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : संवाद
जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को पांगी में किलाड़ से कुठा चलौली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश में स्किड हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद
बस के स्किड होने से कुछ देर के लिए यात्रा भी घबरा गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपाताकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।