फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: गाय के गोबर से बना ये कमाल का मास्क, फेंका तो बन जाएगा खाद, दीये भी आकर्षण का केंद्र

Thu, 12 Nov 2020 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 News: Diwali Diya and Mask made up of cow dung
दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में गाय के गोबर से बने पेपर के मास्क पहनकर सुरक्षित रहने के साथ गोबर के दीये से दिवाली भी रोशन कर सकते हैं। छोटी काशी मंडी में ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बहार है, लेकिन गोबर से बने मास्क और दीये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी जिले में ईको फ्रेंडली दीपावली में ऐसे स्वदेशी उत्पाद खासी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग इसमें अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहा है।

Diwali 2020 News: Diwali Diya and Mask made up of cow dung
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस दिवाली पर देशभर में गाय के गोबर से बने 11 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। वैदिक प्लस्तर संस्था ने गोबर से बने दीये और अन्य उत्पाद मंडी के बाजारों में उतार दिए हैं। वितरक कर्ण सिंह ने बताया कि उनके पास गोबर से बने दीये, गोबर और वेस्ट कपड़ों व कागज के मिश्रण से बने मास्क, गोबर से बनी धूप, अगरबत्ती और हवन सामग्री की काफी मांग है।

Diwali 2020 News: Diwali Diya and Mask made up of cow dung
PIC - फोटो : अमर उजाला

गोबर से बने चार दीये 50 रुपये में, जबकि 6 दीयों का सेट 80 रुपये में बेचा जा रहा है। मास्क 20 रुपये में बेचा जा रहा है। ये सारे प्रोडक्ट पूरी तरह से ईको फ्रेंडली हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद खेतों में फेंक देंगे तो वहां खाद के रूप में काम करेंगे। इनसे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 News: Diwali Diya and Mask made up of cow dung
दिवाली - फोटो : Pixabay

खरीदार ज्योति, मनीषा, अर्चना, दीपिका और मनोज आदि ने कहा कि लोग इन उत्पादों के बारे में जानकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2020 News: Diwali Diya and Mask made up of cow dung
- फोटो : अमर उजाला

पहली बार गाय के गोबर से बने दीये और मास्क सहित अन्य उत्पाद देखे हैं। अगर दीपावली पर गोबर से बने उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल होगा तो निश्चित रूप से पर्यावरण का कम से कम नुकसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed