फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी, तीन लाख विद्यार्थियों को निशुल्क बैग, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Tue, 30 Nov 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting Decisions Today, approval to fill hundreds of posts, free bag to student
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भरने के अलावा कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे। प्रदेश सचिवालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के स्थान पर लिपिक के 100 पद भरने और वर्ष 2022 और 2023 में संभावित रिक्तियों के दृष्टिगत लिपिक के 50 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने वर्ष 2020-21 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत कक्षा पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग प्रदान करने के उद्देश्य से इनकी खरीद, आपूर्ति और वितरण की स्वीकृति प्रदान की।



इससे प्रदेश की विभिन्न राजकीय पाठशालाओं में अध्ययनरत लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा और इस पर लगभग नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कैबिनेट ने राज्य में स्वर्ण जयंती परंपरागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक फसलों के उत्पादन व उत्पादक क्षमता में वृद्धि, पारंपरिक फसलों की पोषण सुरक्षा में सुधार और किसानों की आय दोगुनी करना है।

Himachal Cabinet Meeting Decisions Today, approval to fill hundreds of posts, free bag to student
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

बैठक में राजस्व मामलों के सुचारू निस्तारण के लिए राज्य के उपमंडलों में सी श्रेणी के कार्यालय कानूनगो के 41 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला शिमला की तहसील कोटखाई में नई सृजित उप तहसील कलबोग के सुचारू कामकाज के लिए विभिन्न वर्गों के 12 पदों को भरने का निर्णय भी लिया। मंत्रिमंडल में वन विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 12 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में अभियोजन विभाग में दैनिक वेतनभोगी आधार पर सेवादार के 30 पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया।

Himachal Cabinet Meeting Decisions Today, approval to fill hundreds of posts, free bag to student
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सफाई कर्मचारियों के 28 पद भरने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश ऊन संघ में ऊन निकालने वालों के 10 पदों को भरने का निर्णय लिया।मंत्रिमंडल ने चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अधिष्ठाता के पांच पद और निदेशक के दो पद भरने का निर्णय लिया। वहीं, मत्स्य पालन विभाग में मत्स्य अधिकारी के दो पदों और मत्स्य क्षेत्रीय सहायक के 20 पदों को सीधी भर्ती द्वारा अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल निरीक्षकों के सात पदों को अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी अभियांत्रिकी संस्थान प्रगतिनगर जिला शिमला के पॉलिटेक्निक विंग में कंप्यूटर अभियांत्रिकी के वरिष्ठ लेक्चरर और इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी का एक-एक पद सृजित करने को अपनी सहमति प्रदान की। इसके अलावा अभियोजन विभाग में कनिष्ठ आशुलिपिक के दो पदों को सीधी भर्ती द्वारा अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting Decisions Today, approval to fill hundreds of posts, free bag to student
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया

बैठक में प्रदेश में सतत परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बिजली चालित वाहनों के विकास, विद्युत चालित वाहनों के निर्माण में वैश्विक केंद्र बनाने, सार्वजनिक, निजी क्षेत्र में इन वाहनों के लिए चार्जिंग अधोसंरचना विकसित करने, विद्युत चालित वाहनों के विनिर्माण में लगे उद्योगों को अनुदान और अन्य प्रोत्साहन प्रदान करने के दृष्टिगत इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के ड्राफ्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए पथ कर  इकाइयों की टोल फीस को कम करने/इसमें छूट देने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में लागू प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्ज व रेहड़ी वालों इत्यादि के लिए स्वीकृत ऋण पर स्टांप ड्यूटी घटाकर न्यूनतम 10 रुपये करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के शवाड़ में जल शक्ति विभाग का नया उपमंडल स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting Decisions Today, approval to fill hundreds of posts, free bag to student
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट ने कांगड़ा जिला की फतेहपुर तहसील के तहत रे में उप तहसील खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणी के 12 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में शिमला जिला की जुन्गा उप तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। कुल्लू जिला की भुंतर तहसील के तहत जरी में उप तहसील खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के अंतर्गत चुराग में जल शक्ति विभाग का उपमंडल और माहुनाग स्थित सवामाहूं में जल शक्ति विभाग का सेक्शन कार्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के चार पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के किलाड़ में जल शक्ति विभाग का मंडल तथा भरमौर क्षेत्र के साच (पांगी) में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने को स्वीकृति दी गई।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed