फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: 300 पदों को भरने की मंजूरी, कई स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Mon, 14 Feb 2022 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Feb 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today 14 april 2022, Approval to fill more then 250 posts in various departments
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के करीब 300 पदों के सृजन व भरने की मंजूरी दी है। इसके अलावा स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने व अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। 17 फरवरी से प्री प्राइमरी (नर्सरी-केजी) से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। मार्च 2020 के बाद नर्सरी-केजी और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पहली बार पहुंचेंगे। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से होगी। बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है। पहले दिन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण पर ही खत्म होगी। 



कैबिनेट ने प्रदेश अग्निशमन सेवा में राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर उप अग्निशमन अधिकारी के आठ पद सृजित कर भरने की स्वीकृति दी। बैठक में कांगड़ा जिले के धीरा, चंबा के भटियात और मंडी के रिवालसर में तीन नए उप अग्नि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। शिमला के चिड़गांव, हमीरपुर के भोरंज और अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में तीन नई फायर पोस्ट खोलने को मंजूरी दी। प्रत्येक नव सृजित उप अग्नि केंद्र के लिए उप अग्निशमन अधिकारी का एक पद, लीडिंग फायरमैन के दो पद, फायरमैन के 14, चालक और पंप ऑपरेटर के छह पद भरने का निर्णय लिया है। प्रत्येक नवगठित फायर पोस्ट के लिए लीडिंग फायरमैन का एक पद, फायरमैन के 12 पद और चालक और पंप ऑपरेटर के चार पदों का सृजन होग

himachal cabinet meeting big decisions today 14 april 2022, Approval to fill more then 250 posts in various departments
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक उप अग्निशमन केंद्रों के लिए एक टाइप, बी वाटर टेंडर, एक वाटर ब्राउजर और एक कार्बन डाईऑक्साइड वाहन और प्रत्येक नव गठित फायर पोस्ट के लिए एक टाइप, बी वाटर टेंडर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन स्वीकृत किए हैं। जिला सोलन के चंडी में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल को खोलने और विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति दी है। 

himachal cabinet meeting big decisions today 14 april 2022, Approval to fill more then 250 posts in various departments
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

जयराम मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों की तर्ज पर संशोधित पेंशन की सौगात दे दी है। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2016 से इसका लाभ दिया जाएगा। इसी तिथि से न्यूनतम पेंशन और पारिवारिक पेंशन को 3,500 से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। एक फरवरी 2022 से इनके खातों में बढ़ी हुई पेंशन आएगी। पेंशनरों को 1,500 से 25,000 रुपये तक का मासिक  फायदा होगा। पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से 31 फीसदी महंगाई राहत (डीआर) देने का निर्णय भी लिया गया है। यानी यह कर्मचारियों को दिए जा रहे महंगाई भत्ते (डीए) के बराबर होगी।  कैबिनेट की बैठक में 1 जनवरी 2016 से ग्रेच्युटी की सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है। यानी जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और जिनकी ग्रेच्युटी ज्यादा बनती है, उन्हें इसका एरियर मिलेगा। ऐसे करीब 43,000 पेंशनर हैं। ग्रेच्युटी से 10 लाख की कैप हटने का लाभ न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारियों को भी मिलेगा। एनपीएस कर्मचारियों को इन्वेलिड पेंशन और पारिवारिक पेंशन देने का निर्णय भी लिया गया है, जिस पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में 80 वर्ष से ज्यादा आयु के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन और पारिवारिक पेंशन पर देय अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today 14 april 2022, Approval to fill more then 250 posts in various departments
हिमाचल जल शक्ति विभाग। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट ने किन्नौर जिले में जलशक्ति मंडल रिकांगपिओ के तहत सांगला में जल शक्ति उप मंडल और कड़छम में नया जल शक्ति अनुभाग खोलने का निर्णय लिया गया। इन कार्यालयों के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के चार पदों का सृजन कर उन्हें भरने को स्वीकृति दी गई। जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के कटराईं में जल शक्ति मंडल और बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में जलशक्ति उपमंडल खोलने का निर्णय लिया। इस मंडल के तहत नए अनुभाग के सृजन और इस कार्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 21 पदों के सृजन को मंजूरी दी। बैठक में जल शक्ति मंडल नंबर दो कुल्लू को कर्मचारियों सहित शमशी से लारजी स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today 14 april 2022, Approval to fill more then 250 posts in various departments
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिले की तहसील नूरपुर के सदवां में उप तहसील खोलने को भी अनुमति दी गई। साथ ही कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील के सदन में उप तहसील खोलने की भी अनुमति दी। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में त्वरित देखभाल मरीजों को निशुल्क परिवहन सेवा देने के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के तहत 50 अतिरिक्त एंबुलेंस खरीदने और संचालन को मंजूरी प्रदान की। सरकार के इस फैसले से मरीजों को राहत मिलेगी। वर्तमान स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में 150 से ज्यादा एंबुलेंस हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed