फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानिए हिमाचल बोर्ड के +2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स कौन

Wed, 26 Apr 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Apr 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
 Himachal board +2 class results Science toppers

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने +2 साइंस टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अमर उजाला इस मेरिट लिस्ट को सबसे पहले आपके सामने लाया है। कांगड़ा के सीआरसी स्कूल ‌रेहन के रितिक कंदौरिया ने +2 साइसं की परीक्षा में 98.40 फीसदी अंक (492/500) हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।



 HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

 Himachal board +2 class results Science toppers

बोर्ड के चैयरमेन बलवीर तेगटा ने बताया कि +2 की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए। इनमें से 73948 पास हुए हैं जबकि 15886 को कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम मात्र 27 दिनों में तैयार किया गया। 

 Himachal board +2 class results Science toppers

जमा दो में कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थी जून-2017 में होने वाली परीक्षा के लिए अपने स्कूलों के माध्यम से एक माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ नौ मई तक संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे देखें कौन कौन बने हैं टॉपर​

HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
 Himachal board +2 class results Science toppers
PIC

आर्ट्स संकाय में मंडी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी द्रंग की नेहा 95.20 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में सिरमौर की कॅरिअर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की फाल्गुनी अग्रवाल ने 96.80 फीसदी अंक लेकर प्रथम पायदान हासिल किया। नेहा ने 500 में 476 और फाल्गुनी ने 484 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
 Himachal board +2 class results Science toppers

साइंस की टॉप थ्री मेरिट में लड़कों जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस संकाय में गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल हमीरपुर के निखिल कुमार 97.80 फीसदी अंक लेकर दूसरे और लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) के पीयूष ठाकुर, किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक (मंडी) के अमोल शर्मा व किडबुड्स पब्लिक सीसे स्कूल पंगा, बिझड़ी के आशीष बैंस 97.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed