हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने +2 साइंस टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अमर उजाला इस मेरिट लिस्ट को सबसे पहले आपके सामने लाया है। कांगड़ा के सीआरसी स्कूल रेहन के रितिक कंदौरिया ने +2 साइसं की परीक्षा में 98.40 फीसदी अंक (492/500) हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।
HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
बोर्ड के चैयरमेन बलवीर तेगटा ने बताया कि +2 की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए। इनमें से 73948 पास हुए हैं जबकि 15886 को कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम मात्र 27 दिनों में तैयार किया गया।
जमा दो में कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थी जून-2017 में होने वाली परीक्षा के लिए अपने स्कूलों के माध्यम से एक माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ नौ मई तक संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे देखें कौन कौन बने हैं टॉपर
HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
आर्ट्स संकाय में मंडी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी द्रंग की नेहा 95.20 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में सिरमौर की कॅरिअर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की फाल्गुनी अग्रवाल ने 96.80 फीसदी अंक लेकर प्रथम पायदान हासिल किया। नेहा ने 500 में 476 और फाल्गुनी ने 484 अंक हासिल किए।
साइंस की टॉप थ्री मेरिट में लड़कों जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस संकाय में गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल हमीरपुर के निखिल कुमार 97.80 फीसदी अंक लेकर दूसरे और लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) के पीयूष ठाकुर, किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक (मंडी) के अमोल शर्मा व किडबुड्स पब्लिक सीसे स्कूल पंगा, बिझड़ी के आशीष बैंस 97.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
कमेंट
कमेंट X