फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: रेंज फॉरेस्ट अधिकारी बनने का मौका, यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 24 Mar 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
govt job news: hppsc invited applications for recruitment of range forest officer in himachal
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट अफसर बनने के इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य लोकसेवा आयोग रेंज फॉरेस्ट अफसरों के 45 पद अनुबंध आधार पर भरने के लिए परीक्षा लेने जा रहा है। 21 से 31 वर्ष की आयु के युवा भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। चुने वाले युवाओं को 15100 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि अधूरे ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश के बोनोफाइड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन वर्ग के युवाओं को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गां को सामान्य श्रेणी के तहत ही आवेदन करने होंगे।

govt job news: hppsc invited applications for recruitment of range forest officer in himachal

उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए सात, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए नौ, अनुसूचित जनजाति के लिए चार, ओबीसी के लिए सात, एक्स सर्विस मैन सामान्य श्रेणी के लिए चार, सामान्य श्रेणी के एक्स सर्विस मैन के परिजनों के लिए छह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के एक्स सर्विसमैन के लिए एक-एक, अनुसूचित जाति से एक्स सर्विस मैन के परिजनों के लिए एक और ओबीसी वर्ग से एक्स सर्विस मैन के लिए एक पद आरक्षित रखा गया है। 

govt job news: hppsc invited applications for recruitment of range forest officer in himachal
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। हिमाचल की संस्कृति, बोली की समझ रखने वालों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। कृषि, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग, इन्वायरमेंटल साइंस, फॉरेस्ट्री, जियोलॉजी, बागवानी, गणित, फिजिक्स, सांख्यिकी, वेटेनरी साइंस में बीए करने वाले भर्ती में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
govt job news: hppsc invited applications for recruitment of range forest officer in himachal

पुरुषों के लिए लंबाई 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए लंबाई 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। छाती का घेरा पुरुषों के लिए 79 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 74 सेंटीमीटर तय किया गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित असमी, गढ़वाली, कुमाऊं, लदाखी, मिजो, नागा, सिक्किमी सहित अरुणाचल प्रदेश, लाहौल-स्पीति और मेघालय के लोगों के लिए न्यूनतम लंबाई पुरुषों के लिए 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर रखी गई है। 

विज्ञापन
govt job news: hppsc invited applications for recruitment of range forest officer in himachal
- फोटो : अमर उजाला

पुरुषों के लिए 25, महिलाओं के लिए 16 किमी की दौड़
फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 16 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर पूरा करना होगा। आयोग के सचिव ने बताया कि महिला और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों से परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी। आरक्षित वर्गों से 100 रुपये और सामान्य वर्ग से 400 रुपये की फीस ली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed