फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बर्फ से लकदक हुई हिमाचल की वादियां, दीदार करने चले आइए

Thu, 04 Feb 2021 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in shimla manali lahaul dalhousie Narkanda kufri
धुंधी में अटल टनल के साउथ पोर्टल पर हुई भारी बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में 2021 का पहला हिमपात हुआ है। रिज मैदान, माल रोड बर्फबारी से पूरी तरह सफेद हो गया है। ताजा बर्फबारी से राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क कट गया है। एनएच-पांच कुफरी के पास बंद हो गया है। रोहतांग, खड़ापत्थर, नारकंडा, कुफरी और धर्मशाला के त्रियुंड में ताजा बर्फबारी हुई है।

fresh snowfall in shimla manali lahaul dalhousie Narkanda kufri
- फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले में खज्जियार, सलूणी, भरमौर, होली में बर्फबारी से पहाड़ियां लकदक हो गई हैं। सिरमौर जिले के चूडधार, नौहरा, हरिपुरधार हिमपात हो रहा है। 

fresh snowfall in shimla manali lahaul dalhousie Narkanda kufri
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से नारकंडा और जलोड़ी जोत बंद हो गया है। किन्नौर, ऊपरी शिमला और आउटर सिराज के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in shimla manali lahaul dalhousie Narkanda kufri
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से नारकंडा में एनएच पांच और जलोड़ी जोत में एनएच 305 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पर्यटन नगरी चायल में हिमपात हो रहा है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन
fresh snowfall in shimla manali lahaul dalhousie Narkanda kufri
- फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर गुरुवार को भी हिमपात का दौर जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed