फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग अलर्ट: हिमाचल समेत देश में बनीं इन 34 दवाओं के सैंपल फिर फेल

Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Drug alert issued, samples of these 34 medicines made in india including Himachal  fail again

एशिया की 45 फीसदी दवाएं निर्यात करने में तमगा हासिल करने वाले हिमाचल के उद्योगों की दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के जारी होने वाले ड्रग अलर्ट में फेल हो रही हैं। सीडीएससीओ के जनवरी माह के ड्रग अलर्ट में देशभर की फेल हुईं 34 दवाओं में से हिमाचल के फार्मा उद्योगों की चार दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरी हैं। 

Drug alert issued, samples of these 34 medicines made in india including Himachal  fail again
- फोटो : Pixabay

इनमें औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की दो और कांगड़ा-परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा शामिल है। यह दवाएं मोटापे से लेकर दिमागी बीमारियों के उपचार, दौरे रोकने के लिए, जीवाणु संक्रमण के उपचार, गठिया रोग दूर करने आदि के उपचार में काम आती हैं। 

Drug alert issued, samples of these 34 medicines made in india including Himachal  fail again
- फोटो : Pixabay

सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। फेल हुए सैंपलों के बैच मार्केट से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drug alert issued, samples of these 34 medicines made in india including Himachal  fail again

उल्लेखनीय है कि सीडीएससीओ द्वारा जनवरी माह में देशभर से 1177 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे, जिसमें से 1143 दवाएं मानकों पर खरा उतरीं और 34 दवाएं सब स्टैंडर्ड पाई गई हैं।

विज्ञापन
Drug alert issued, samples of these 34 medicines made in india including Himachal  fail again

थियोन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा नालागढ़ की थियोएमयून, टेरेस फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टेरेस कांगड़ा की गाबापेंटिन 300 एमजी, लेगेन हेल्थकेयर प्लाट नंबर-20 सेक्टर-5 परवाणू की एमोक्सिसिलिन डिस्पर्सिबल 250 एमजी, जिड्स हेल्थकेयर लिमिटेड सैणीमाजरा नालागढ़ की डिपोटेक्स 16 एमडी दवा शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed