फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: ये रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त, 17 साल बाद दिवाली पर सर्वार्थ सिद्धि योग

Wed, 11 Nov 2020 03:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras Diwali 2020 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: dhanteras 2020 puja muhurat purchase timing and diwali 2020 puja shubh muhurat
धनतेरस 2020 तिथि, शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थी उसी प्रकार भगवान धन्वंतरि भी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है।

Dhanteras Diwali 2020 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: dhanteras 2020 puja muhurat purchase timing and diwali 2020 puja shubh muhurat
धनतेरस 2020 - फोटो : pinterst

13 नवम्बर शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। प्रथा के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने, चांदी, तांबे व स्टील आदि की वस्तुएं खरीदने पर उसमें धन्वंतरि देवता 13 गुणा वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस पावन बेला पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है और खरीदारी के नए रिकॉर्ड बनाती है।

Dhanteras Diwali 2020 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: dhanteras 2020 puja muhurat purchase timing and diwali 2020 puja shubh muhurat
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला

शिमला के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि धनतेरस पर पूजा का समय सुबह 6:45 से लेकर 10:46 बजे तक  रहेगा। चौघड़िया मुहूर्त में भी पूजा की जा सकती है। वहीं इसके बाद सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक धनतेरस पर पूजा अर्चना की जा सकती है। जबकि बर्तन खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजे से लेकर 5:59  तक है। हालांकि बर्तन की खरीदारी सुबह से शाम तक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Diwali 2020 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: dhanteras 2020 puja muhurat purchase timing and diwali 2020 puja shubh muhurat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वहीं कई सालों बाद दिवाली शनिवार को मनाई जाएगी। यह दुर्लभ संयोग है। इस साल दिवाली 14 नवम्बर शनिवार को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार और शनि का स्वराशि मकर में होना सभी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा दिवाली 17 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश, सरस्वती, कुबेर आदि की पूजा करें जो कि शुभ और लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन
Dhanteras Diwali 2020 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: dhanteras 2020 puja muhurat purchase timing and diwali 2020 puja shubh muhurat
दिवाली - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर शनिवार को घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा होगी। मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा चौकी पर लाल वस्त्र के ऊपर रखें। मूर्तियों का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की तरफ हो। लक्ष्मी की प्रतिमा गणेश के दाहिनी ओर रखें तथा उसके साथ ईशान कोण में कलश स्थापित करें। घी का दीपक कलश के पास और तेल का दीपक गणेश के पास रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed