फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीजीटी के 862 पद बैचवाइज भरने के लिए जिलावार तय होगी काउंसलिंग तारीख, ये उम्मीदवार होंगे पात्र

Thu, 17 Sep 2020 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Counseling date will be fixed district wise to fill 862 posts of TGT batchwise, these candidates will be eligible
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय

टीजीटी के 862 पद बैचवाइज भरने को काउंसलिंग की तारीख जिलावार तय होगी। गैर हिमाचलियों को रोकने के लिए मंत्रिमंडल का फैसला शिक्षा विभाग में इस भर्ती के साथ पहली बार लागू होगा। फैसले के तहत हिमाचल से दसवीं या जमा दो कक्षा पास करने वाले और हिमाचली बोनोफाइड ही भर्ती के लिए पात्र होंगे। जून में कोरोना संकट के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग स्थगित कर दी थी। फिर हाईकोर्ट से रोक लगने के चलते भर्ती प्रक्रिया फंस गई थी। अब रोक हटते ही बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Counseling date will be fixed district wise to fill 862 posts of TGT batchwise, these candidates will be eligible

 इन पदों के लिए 25 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच काउंसलिंग होगी। सरकार ने अनुबंध आधार पर टीजीटी के कुल 1724 पद भरने का फैसला लिया है। इनमें 481 पद आर्ट्स, 212 नॉन मेडिकल और 169 पद मेडिकल संकाय में बैचवाइज भरे जाने हैं। शेष पद कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। 

Counseling date will be fixed district wise to fill 862 posts of TGT batchwise, these candidates will be eligible

टेट पास उम्मीदवार बैचवाइज भर्ती में शामिल होंगे। 18 से 45 साल की आयु वाले इसमें शामिल होंगे। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सामान्य वर्ग में 20 साल पहले बीएड करने वालों का टीजीटी आर्ट्स की भर्ती में नंबर आएगा। साल 2000 तक बीएड करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। सामान्य वर्ग के लिए आर्ट्स में 2000 और नॉन मेडिकल में 1999 का बैच चल रहा है। मेडिकल में 2001 के बैच वालों को नौकरी मिलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Counseling date will be fixed district wise to fill 862 posts of TGT batchwise, these candidates will be eligible

सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का आर्ट्स और नॉन मेडिकल में 2003 और मेडिकल में 2006, एससी में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल और मेडिकल में 2006, एसटी में आर्ट्स का 2004, नॉन मेडिकल का 2007 और मेडिकल में 2005 का बैच चल रहा है। स्वतंत्रता सैनानियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों में आर्ट्स और नॉन मेडिकल का 2003 का बैच चल रहा है। 

विज्ञापन
Counseling date will be fixed district wise to fill 862 posts of TGT batchwise, these candidates will be eligible

862 पदों के लिए आयोग के माध्यम से होगी सीधी भर्ती
टीजीटी के 862 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से सीधी भर्ती की जाएगी। इसको लेकर जल्द प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को पत्र जारी किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed