फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश को इस बेटी पर नाज, 14 साल की उम्र में NASA में किया बड़ा काम, ठुकराया USA का ऑफर

Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwari Thakur weather balloon experiment in NASA

देश को इस बेटी पर नाज है। 14 साल की उम्र में अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में बड़ा काम कर डाला। अमेरिका ने नौकरी का ऑफर दिया वो भी ठुकरा दिया। हिमाचल की बेटी ने नासा में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की बेटी भुवनेश्वरी ठाकुर ने नासा में वेदर बैलून लांच किया। 

Bhuvneshwari Thakur weather balloon experiment in NASA

सनावर स्कूल की छात्रा भुवनेश्वरी ने बैलून का जिस जगह पर पूर्वानुमान लगाया था, वह ठीक उसी ऊंचाई पर ही रुका। इस तरह नासा में भुवनेश्वरी ठाकुर का वेदर बैलून का प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा। भुवनेश्वरी नासा के टूअर के लिए हिमाचल से चयनित होने वाली एकमात्र लड़की है। भुवनेश्वरी ने जिस वेदर बलून को बनाया, वह मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करता है। शनिवार को नासा की प्रयोगशाला वाले शहर आरलेंडो के मौसम की सटीक जानकारी दी। 

Bhuvneshwari Thakur weather balloon experiment in NASA

आरलेंडो में शनिवार को मौसम साफ था। वेदर बैलून ने भी सन्नी डे बताया था। नासा के लिए देश से 38 विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया हुआ है। ​इधर कुल्लू की बेटी की नासा में कामयाबी पर कुल्लूवासियों में खुशी का माहौल है। वहीं भुवनेश्वरी की माता एवं न्योली वार्ड से पंचायत समिति सदस्य रेणुका डोगरा ने कहा कि उनकी बेटी पांच जुलाई को नासा से लौटेगी। यहां उसका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvneshwari Thakur weather balloon experiment in NASA

14 साल की छोटी सी उम्र में ही नासा में जाकर वेदर बैलून को उड़ाना सचमुच किसी सपने जैसा लगता है। लेकिन कुल्लू जिला में रामशिला की रहने वाली भुवनेश्वरी ने यह कर दिखाया है। अमेरिकन एंबेसी में भुवनेश्वरी के हुनर की पहचान करते हुए उससे पूछा कि क्या वह भविष्य में अमेरिका में नौकरी करना चाहेगी।

विज्ञापन
Bhuvneshwari Thakur weather balloon experiment in NASA

लेकिन सनावर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली भुवनेश्वरी ने अपने देश के प्रति प्रेम दिखाया। भुवनेश्वरी ने अमेरिका की पेशकश को नकारते हुए कहा कि वह अमेरिका नहीं, भारत में ही नौकरी करना चाहती है। भुवनेश्वरी ने कहा कि उसका सपना देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाली इंडियन आर्मी में हार्ट सर्जन काम करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed