{"_id":"5958fd954f1c1b626e8b4793","slug":"bhuvneshwari-thakur-weather-balloon-experiment-in-nasa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" देश को इस बेटी पर नाज, 14 साल की उम्र में NASA में किया बड़ा काम, ठुकराया USA का ऑफर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
देश को इस बेटी पर नाज, 14 साल की उम्र में NASA में किया बड़ा काम, ठुकराया USA का ऑफर
देश को इस बेटी पर नाज है। 14 साल की उम्र में अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में बड़ा काम कर डाला। अमेरिका ने नौकरी का ऑफर दिया वो भी ठुकरा दिया। हिमाचल की बेटी ने नासा में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की बेटी भुवनेश्वरी ठाकुर ने नासा में वेदर बैलून लांच किया।
2 of 7
सनावर स्कूल की छात्रा भुवनेश्वरी ने बैलून का जिस जगह पर पूर्वानुमान लगाया था, वह ठीक उसी ऊंचाई पर ही रुका। इस तरह नासा में भुवनेश्वरी ठाकुर का वेदर बैलून का प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा। भुवनेश्वरी नासा के टूअर के लिए हिमाचल से चयनित होने वाली एकमात्र लड़की है। भुवनेश्वरी ने जिस वेदर बलून को बनाया, वह मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करता है। शनिवार को नासा की प्रयोगशाला वाले शहर आरलेंडो के मौसम की सटीक जानकारी दी।
3 of 7
आरलेंडो में शनिवार को मौसम साफ था। वेदर बैलून ने भी सन्नी डे बताया था। नासा के लिए देश से 38 विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया हुआ है। इधर कुल्लू की बेटी की नासा में कामयाबी पर कुल्लूवासियों में खुशी का माहौल है। वहीं भुवनेश्वरी की माता एवं न्योली वार्ड से पंचायत समिति सदस्य रेणुका डोगरा ने कहा कि उनकी बेटी पांच जुलाई को नासा से लौटेगी। यहां उसका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
14 साल की छोटी सी उम्र में ही नासा में जाकर वेदर बैलून को उड़ाना सचमुच किसी सपने जैसा लगता है। लेकिन कुल्लू जिला में रामशिला की रहने वाली भुवनेश्वरी ने यह कर दिखाया है। अमेरिकन एंबेसी में भुवनेश्वरी के हुनर की पहचान करते हुए उससे पूछा कि क्या वह भविष्य में अमेरिका में नौकरी करना चाहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
लेकिन सनावर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली भुवनेश्वरी ने अपने देश के प्रति प्रेम दिखाया। भुवनेश्वरी ने अमेरिका की पेशकश को नकारते हुए कहा कि वह अमेरिका नहीं, भारत में ही नौकरी करना चाहती है। भुवनेश्वरी ने कहा कि उसका सपना देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाली इंडियन आर्मी में हार्ट सर्जन काम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।