{"_id":"675832ce6f9db0efdf0de137","slug":"anni-road-accident-a-private-bus-was-shattered-after-falling-into-a-ditch-below-the-road-see-pictures-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anni Road Accident: सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिरने के बाद निजी बस के उड़े परखच्चे, देखें हादसे की तस्वीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anni Road Accident: सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिरने के बाद निजी बस के उड़े परखच्चे, देखें हादसे की तस्वीरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/आनी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:13 PM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड किनारे गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक निजी बस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हो गए। देखें हादसे की तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 5
बस के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के शकेलड़ के पास हुए दर्दनाक निजी बस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड किनारे गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस का पुर्जा-पुर्जा दुर्घटनास्थल पर बिखर गया। बस में सवार 41 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक माैके पर ही माैत हो गई गंभीर रूप से घायल 25 से अधिक यात्रियों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
बाकि घायल आनी अस्पताल में भर्ती हैं। डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों के परिजनों को आनी उपमंडल प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। इसके अलावा घायलों को 5-5 हजार रुपए की राहत राशि वितरित की गई। तहसीलदार आनी भीमसिंह नेगी की अगुआई में प्रशासन ने राहत राशि बांटी।
2 of 5
आनी बस हादसा।
- फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग से वाया छतरी-श्वाड होकर आनी जा रही थी। इसी दाैरान श्वाड-नगान सड़क पर बस शकैलड़ के समीप नीचे खड्ड किनारे गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । हादसे के दाैरान बस में चालक सहित 42 लोग सवार थे।
3 of 5
आनी बस हादसा।
- फोटो : संवाद
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में योगदान दिया। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। देर शाम 6:00 बजे तक 25 से ज्यादा घायलों को रामपुर अस्पताल और आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जिन यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं उनका इलाज सिविल अस्पताल आनी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आनी बस हादसा।
- फोटो : संवाद
तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी नेकहा कि प्रशासन ने हादसे की सचूना मिलते ही घटनास्थल का रुख किया। सभी विभागों के समन्वय से बस में सवार लोगों को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में मारे गए लोगों को फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे हादसे के सूचना मिली थी। इसके बाद टीम माैके के लिए रवाना हुई। माैके पर पहुंचने पर अधिकतर घायलों को स्थानीय गाड़ियों से अस्पताल पहुंचा दिया था। बाकि घायलों को एंबुलेंस व अन्य गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया। बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
5 of 5
आनी बस हादसा।
- फोटो : संवाद
हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। बस में बैठी कुछ सवारियों के मुताबिकचालक श्वाड़ में बस में कुछ खराबी के चलते मरम्मत कार्य करना चाहता था, लेकिन किन्हीं कारणों से श्वाड़ में बस की मरम्मत नहीं हो पाई। ऐसे में कई सवाल खडे़ हो गए हैं कि यदि बस तकनीकी तौर पर दुरुस्त नहीं थी तो इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की गई। हालांकि, पुलिस इस बात पर पुष्ट नहीं है, जिसकी तकनीकी जांच भी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।