फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: बंदिशें हटने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी होटल पैक, हजारों सैलानी पहुंचे

Sun, 04 Jul 2021 12:33 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jul 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
After the restrictions were lifted, the hotel packed even on the second weekend, thousands of tourists arrived
मनाली के मालरोड पर पर्यटकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए पंजीकरण की शर्त हटने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी हजारों की संख्या में सैलानी उमड़े हैं। शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, खज्जियार, चायल, कसौली, मंडी के सराज, बरोट और कुल्लू के जीभी में होटल पैक हो गए हैं। यहां ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। होटलों के अलावा होम स्टे और बेड एंड ब्रेक फास्ट इकाइयां भी पैक हैं। मैदानी क्षेत्रों में झुलसती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से भी सैलानियों की आमद बढ़ी है। हालांकि, सैलानी सौ फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाने की मांग उठा रहे हैं। राजधानी शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और मशोबरा के होटल भी वीकेंड पर पैक रहे। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को सैलानियों की खूब रौनक रही। वीकेंड पर जिला कुल्लू में करीब 3000 से अधिक वाहन पहुंचे हैं। इसमें मनाली में ही 2200 छोटे वाहन व 35 वोल्वो पहुंची हैं। 

After the restrictions were lifted, the hotel packed even on the second weekend, thousands of tourists arrived
- फोटो : अमर उजाला

मनाली में ऑक्यूपेंसी 65 फीसदी रही।  सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। अगले वीकेंड के लिए भी सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 8 बजे के बीच 4434 वाहनों ने शिमला शहर में प्रवेश किया। 

After the restrictions were lifted, the hotel packed even on the second weekend, thousands of tourists arrived
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक 2997 वाहन शोघी बैरियर से शहर में दाखिल हो चुके थे। हिमाचल टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि भारी संख्या में सैलानी वीकेंड पर हिमाचल का रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After the restrictions were lifted, the hotel packed even on the second weekend, thousands of tourists arrived
- फोटो : अमर उजाला

अधिकांश पर्यटन स्थलों पर सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी है। अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा और उपाध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकेंड पर 90 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से भी सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। दिल्ली से शिमला के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बसें पैक चल रही हैं। 

विज्ञापन
After the restrictions were lifted, the hotel packed even on the second weekend, thousands of tourists arrived
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने शिमला-दिल्ली और मनाली दिल्ली रूट पर वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। सीनियर मैनेजर दिलीप ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर से जारी एसओपी के तहत 50 फीसदी क्षमता के साथ वोल्वो चलाई जा रही हैं। शिमला-दिल्ली के मुकाबले मनाली-दिल्ली रूट पर अधिक सैलानी आवाजाही कर रहे हैं। शिमला और मनाली में सैलानियों के लिए साइट सीन टूअर भी शुरू कर दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed