कोरोना के चलते हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए पंजीकरण की शर्त हटने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी हजारों की संख्या में सैलानी उमड़े हैं। शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, खज्जियार, चायल, कसौली, मंडी के सराज, बरोट और कुल्लू के जीभी में होटल पैक हो गए हैं। यहां ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। होटलों के अलावा होम स्टे और बेड एंड ब्रेक फास्ट इकाइयां भी पैक हैं। मैदानी क्षेत्रों में झुलसती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से भी सैलानियों की आमद बढ़ी है। हालांकि, सैलानी सौ फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाने की मांग उठा रहे हैं। राजधानी शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और मशोबरा के होटल भी वीकेंड पर पैक रहे। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को सैलानियों की खूब रौनक रही। वीकेंड पर जिला कुल्लू में करीब 3000 से अधिक वाहन पहुंचे हैं। इसमें मनाली में ही 2200 छोटे वाहन व 35 वोल्वो पहुंची हैं।
हिमाचल: बंदिशें हटने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी होटल पैक, हजारों सैलानी पहुंचे
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन