पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर्यटन स्थल धर्मशाला की हसीन वादियां निहारने पहुंची हैं। पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने परिवार सहित मां चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिरों में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। शिल्पा शेट्टी ने धर्मशाला दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की लेकिन उसमें पति राज कुंद्रा गायब दिखे। शिल्पा ने बच्चों के साथ ही धर्मशाला की वादियों के फोटो और वीडियो शेयर किए। सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बच्चे चामुंडा मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। परिवार ने नंदिकेश्वर धाम में शिव आराधना भी की। शिल्पा शेट्टी ने चामुंडा मां और शिव मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रशंसकों को शिल्पा शेट्टी के आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिमाचल: पति राज कुंद्रा के साथ देवियों की शरण में शिल्पा, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा/ज्वालामुखी (कांगड़ा)धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन