फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारियों के चेहरे खिले: कोरोना बंदिशें हटते ही साढ़े तीन माह में हिमाचल पहुंचे 42 लाख सैलानी

Thu, 21 Apr 2022 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Apr 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
42 lakh tourists come to himachal pradesh in three months
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना बंदिशें हटते ही बीते साढ़े तीन महीनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 42 लाख सैलानी पहुंचे हैं। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी, कसौली, खज्जियार, धर्मशाला, कुल्लू सहित कई अन्य क्षेत्र इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। होटल, टैक्सी सहित अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

42 lakh tourists come to himachal pradesh in three months
राजधानी शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान पर उमड़ी सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2022 में जनवरी से मार्च तक 30 लाख सैलानियों ने प्रदेश का रुख किया है। जनवरी में सात लाख, फरवरी में आठ लाख और मार्च में 15 लाख सैलानी हिमाचल आए। अप्रैल के बीस दिनों में ही करीब 12 लाख सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया है। मई और जून के दौरान भी पर्यटन सीजन पूरे चरम पर रहने के आसार हैं। 15 जुलाई तक प्रदेश के पर्यटन स्थलों में रौनक बनी रहेगी।

42 lakh tourists come to himachal pradesh in three months
कसौली में टहलते पर्यटक। - फोटो : संवाद

बरसात के मौसम में सैलानियों की आमद में कमी आती है। इसके अलावा अक्तूबर से दोबारा प्रदेश में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में इस वर्ष हिमाचल प्रदेश आने वाले सैलानियों की संख्या का रिकॉर्ड बनने के आसार भी बन रहे हैं। प्रदेश में 2019 तक करीब डेढ़ से पौने दो करोड़ सैलानी आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
42 lakh tourists come to himachal pradesh in three months
लाहौल के सिस्सू में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद

 वर्ष 2020 के मार्च में कोरोना बंदिशें लगना शुरू हुई थी। इस वर्ष प्रदेश में करीब 32 लाख सैलानी आए। वर्ष 2021 में कुछ बंदिशों से छूट मिलने पर 55 लाख सैलानियों ने हिमाचल आकर यहां के नजारों का लुत्फ लिया।

विज्ञापन
42 lakh tourists come to himachal pradesh in three months
- फोटो : अमर उजाला

निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन अमित कश्यप ने बताया कि इस बार प्रदेश में समर सीजन करीब पंद्रह दिन पहले शुरू हुआ है। मैदानी राज्यों में गर्मी जल्द होने और कोरोना बंदिशों के हटने पर सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया है। प्रदेश की आर्थिकी को इसका लाभ मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed