{"_id":"5e3faf728ebc3ee5c31c272e","slug":"400-km-above-shimla-international-space-station-will-look-like-a-bright-star-in-space-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में छह मिनट के लिए दिखा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में छह मिनट के लिए दिखा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिमला से अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन देखने के लिए आम लोगों और पर्यटकों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। रविवार को यह स्टेशन शाम छह बजकर 32 मिनट से उत्तर-पश्चिम में दिखना आरंभ हुआ और इसे करीब छह मिनट तक देखा गया।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसे पूर्व-दक्षिण-पूर्व में देखा गया। स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में 400 किलोमीटर ऊपर चमकीले तारे की तरह देखा गया। इसके बाद 10 फरवरी को यह सात बजकर 24 मिनट पर दक्षिण-पश्चिम में 17 डिग्री पर दिखेगा।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दो मिनट बाद दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में अस्त होगा। 11 फरवरी को यह छह बजकर 37 मिनट पर दक्षिण-पश्चिम में 32 डिग्री पर नजर आना शुरू होगा, जिसके बाद यह दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में तीन मिनट बाद दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में अस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस स्टेशन में अमेरिका और रूस के छह वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। वे माइक्रो ग्रेविटी में पानी और आग पर कई तरह के अनुसंधान कर रहे हैं। माइक्रो ग्रेविटी में अलग-अलग पदार्थों में आग पकड़ने पर शोध होंगे। यह पानी की महीन बूंदों के निर्माण, जल प्रवाह और बौछारों के दबाव पर अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमला से इसे देखे जाने का शेड्यूल नासा ने जारी किया है। स्पेस स्टेशन को देखने की आम लोगों और पर्यटकों में खासी उत्सुकता है। यह छह फरवरी से नजर आ रहा है। आठ फरवरी को यह स्पेस स्टेशन सात बजकर 20 मिनट पर पश्मिोत्तर में निकलता दिखा। इसके बाद यह दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 31 डिग्री पर छिप गया। इसमें नया एक्पेडीशन- 62 शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।