हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के कुल पदों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के नौ विभिन्न विभागों में 596 अतिरिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मिल गई है। अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के कुल 1756 पद भरे जाएंगे।
2 of 5
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग ने 21 सितंबर 2020 को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के 1160 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2020 तक कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के पदों में विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाली सूचना के अंतर्गत बदलाव किया जा सकता है। अभी 9 नए विभागों से इन पदों को भरने की डिमांड मिली है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उसमें हिमाचल प्रदेश मानव अधिकार आयोग से 2 पद, बंदोबस्त अधिकारी शिमला से 3 पद, आबकारी एवं कराधान विभाग से 27 पद, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग से एक पद, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड से 125 पद, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम से 13 पद, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग से 21 पद, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड से 403 पद, विधि विभाग से एक पद शामिल है।
उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के 9 विभागों से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 596 अतिरिक्त पदों को भरने की ताजा डिमांड मिली है। अब चयन आयोग के माध्यम से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के कुल 1756 पदों पर भर्ती की जाएगी।