लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे उनकी 'कुर्ताफाड़ होली' की चर्चाएं आम थी। यह होली विशेष आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे राज्यों के नेताओं के बीच भी लालू की इस अनोखी होली के किस्से सुने जाते थे। लालू की कई पुरानी तस्वीरें उनकी इस 'कुर्ताफाड़ होली' की गवाह हैं। बदन पर फटा कुर्ता और रंगों में रंगा शरीर। यहां तक की गंजी भी बदन से उतरी हुई। आवास पर आए हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं का कुर्ता फाड़ते लालू। मदमस्त और मनमौजी। ये सारी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं जो लालू के ठेस देसीपन को बताते हैं। कहा जाता है कि लालू इस होली में अपने सारे विधायकों के कुर्ते फाड़ डालते थे।
लालू की 'कुर्ताफाड़ होली' में अबीर-गुलाल ही नहीं गोबर-कीचड़ का भी जमता था 'रंग'
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Mar 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन