{"_id":"5c91e49fbdec221420474334","slug":"lok-sabha-election-2019-before-holi-leaders-splashed-in-bjp-congress-colours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव का होली स्पेशल: दूसरी पार्टियों के रंग में रंगे ये बड़े नेता, बदला पाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव का होली स्पेशल: दूसरी पार्टियों के रंग में रंगे ये बड़े नेता, बदला पाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 21 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
होली से पहले नेताओं का दलबदल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश होली के रंग में रंगा है। सब एक दूसरे पर अबीर-गुलाल मल रहे हैं। मौसम होली का भी है और लोकसभा चुनाव का भी। ऐसे में कुछ नेताओं को भी दूजे दलों का रंग रास आ रहा है। चुनावी होली में कई नेता जो बरसों कांग्रेस में रहे, उन्हें भाजपा के रंग में रंगने से कोई गुरेज नहीं तो भाजपा वाले भी दूसरे दलों के छींटे अपने पर पड़ने दे रहे हैं। आगे की तस्वीरों में देखिए, चुनावी होली कैसे नेताओं को भिगो रही है:
2 of 12
टॉम वडक्कन
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रहे टॉम वडक्कन ने 14 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हो गए। टॉम, केरल के रोमन कैथोलिक समुदाय से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस में लंबी पारी खेली है। टॉम को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता था। उन्हें दिल्ली की राजनीति में राजीव गांधी लेकर आए।
3 of 12
मनीष खण्डूड़ी
- फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तराखंड के परेड ग्राउंड में कांग्रेस के चुनावी मंच पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मनीष कांग्रेस में शामिल हो गए। मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने को भाजपा के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
बैजयंत 'जय' पांडा
- फोटो : Amar Ujala
बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत 'जय' पांडा, 4 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए। बीते दिनों जय पांडा पर पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप लगे थे जिसके बाद पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था और फिर संगठन में हाशिए पर रहने के बाद पिछले साल उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
5 of 12
सुजय विखे पाटिल
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल 12 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। सुजय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।