फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: देवराज की हत्या से तनाव, राजतिलक विवाद और आप को सियासी लाभ; इन कारणों से चर्चा में रहा उदयपुर

Tue, 31 Dec 2024 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 31 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

Year Ender 2024: छात्र की हत्या से तनाव, पूर्व राजपरिवार का विवाद, लोकसभा चुनाव और विधायक की मौत समेत अन्य मामलों से इस साल 2024 में उदयपुर चर्चा में रहा। जानिए, कौन से मामले सबसे अधिक चर्चा का कारण बने। 

विज्ञापन
Year Ender 2024 Crime Controversies in Udaipur Key Points Devraj Murder Case to Royal Family Dispute
इस साल क्यों चर्चा में रहा उदयपुर। - फोटो : Amar Ujala

वर्ष 2024 झीलों की नगरी उदयपुर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इस साल शहर में कई घटनाएं इसी हुईं जिन्होंने शहर को झकझोर कर रख दिया और देश भर में चर्चा में ला दिया। छात्र देवराज मोची की हत्या कर दी गई, जिससे तनाव के हालात बने। सलूंबर विधानसभा उपचुनाव और महाराणा राजतिलक विवाद भी काफी चर्चा में रहा। जानिए, चर्चित मामले...।

Year Ender 2024 Crime Controversies in Udaipur Key Points Devraj Murder Case to Royal Family Dispute
लोकसभा में शपथ लेते सांसद मन्नालाल रावत। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत
अप्रैल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों पर दांव लगाया। भाजपा ने पूर्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मन्नालाल रावत को प्रत्याशी बनाया। वहीं, कांग्रेस ने कलेक्टर पद से वीआरएस लेने वाले ताराचंद मीना को चुनावी मैदान में उतारा। चुनाव परिणाम में मन्नालाल रावत जीत दर्ज कर सांसद बने।

Year Ender 2024 Crime Controversies in Udaipur Key Points Devraj Murder Case to Royal Family Dispute
विधायक अमृतलाल मीणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तीन बार से विधायक रहे मीणा का निधन
आठ अगस्त को सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का आकस्मिक निधन हो गया। हृदय गति रुकने से उनकी जान चली गई। अमृतलाल मीणा सलूंबर से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Crime Controversies in Udaipur Key Points Devraj Murder Case to Royal Family Dispute
छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला

देवराज की हत्या से बने तनाव के हालात  
16 अगस्त को उदयपुर में आठवीं के छात्र देवराज को एक विशेष समुदाय के किशोर ने चाकू मार दिया। घटना के बाद शहर सांप्रदायिक तनाव में घिर गया। एक तरफ लोग एमबी अस्पताल में भर्ती देवराज की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे थे, वहीं दूसरी तरह आक्रोशित लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े थे। तीन दिन बाद 19 अगस्त को राक्षाबंधन के दिन देवराज दुनिया को अलविदा कह गया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ने मुआवजे का ऐलान किया। परिजनों और लोगों की मांगे मानी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Crime Controversies in Udaipur Key Points Devraj Murder Case to Royal Family Dispute
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

नकली नोट की फैक्टरी का खुलासा
30 सितंबर को उदयपुर पुलिस ने एक नकली नोटों की फैक्टरी का खुलासा किया।  प्रतापनगर और सवीना पुलिस ने 36. 70 लाख के 500-500 रुपये के जाली नोट और नोट बनाने के लिए उपयोग में ली जा रही फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर, कटर समेत अन्य सामान जब्त किया। मप्र का रहने वाला मुख्य आरोपी राहुल लोहार अपने साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी में नकली नोट बनाता और बाजार में खपाता था। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed